आगरा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने परिवार के साथ दुनिया के सात अजूबों में से एक और मोहब्बत की नायाब निशानी ताजमहल के दीदार किए. करीब 40 मिनट के अपने ताज भ्रमण में ट्रंप और उनकी पत्नी मिलेनिया ने ताज के बारे में जानने में भी दिलचस्पी लेते दिखे. ट्रंप ने वहीं कि, विजिटर बुक में इस बात का जिक्र भी बखूबी किया है.
वहीं ट्रंप को ताजमहल का दीदार कराने वाले गाइड नितिन सिंह की तो इस दौरे के बाद शायद जिदगी ही बदल जाएगी. नितिन खुद इस बात से फूले नहीं समा रहे हैं कि, दुनिया के सबसे ताकतवर देश के राष्ट्रपति को ताज का इतिहास बताया हर राज से रूबरू कराया. इस दौरान ट्रंप और मिलेनिया ने गाइड नितिन से करीब 11 सवाल पूछे थे.
ट्रंप ने दिया खास तोहफा
डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप को ताजमहल की खूबसूरती, संगमरमर पर की गई बेमिसाल कारीगरी और ताज का इतिहास बताने वाले गाइड नितिन सिंह ने बताया कि, उन्हें डोनाल्ड ट्रंप ने खुश होकर उपहार में एक बैज दिया है. ‘मैं इसे जिंदगी भर सम्हाल कर रखूंगा.
ताज देखकर क्या बोले ट्रंप और मिलेनिया
अमूमन ताज देखने वाले यही कहते हैं कि, वह ताज. लेकिन जिस पल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मिलेनिया ने ताजमहल को देखा तो उनके मुंह से पहला शब्द निकला, ‘अविश्वसनीय. गाइड नितिन का कहना है कि दोनों वादा करके गए हैं कि वे ताजमहल को निहारने फिर भारत आएंगे.
कौन है गाइड नितिन सिंह
ट्रंप के गाइड बने नितिन आगरा के कटरा फुलेरा के रहने वाले हैं. नितिन इससे पहले भी कई देशों के राष्ट्रध्यक्षों को ताज के राज बता चुके हैं इससे पहले नितिन इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों, मंगोलिया के राष्ट्रपति खल्तमागीन बाटुल्गा, बेल्जियम के राजा फिलिप को ताज के दीदार और इतिहास से रूबरू करा चुके हैं.
ट्रंप के गाइड कैसे बने नितिन
अमेरिकी अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी ने ताजमहल भ्रमण के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप और मेलानिया ट्रंप के गाइड के लिए एक दर्जन से अधिक गाइडों का इंटरव्यू लिया था. इसके बाद नितिन सिंह के नाम पर मुहर लगाई गई थी. नितिन अब किसी सेलिब्रेटि से कम नहीं है.
