सिर झुकाकर जेल नहीं गए आजम खा, इसलिए खुलवाया बड़ा गेट…

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

रामपुर: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर से सांसद आजम खां के मिजाज के बारे में तमाम किस्से कहानियां कही जाती है. कहा तो ये भी जाता है कि, रामपुर में नवाब खानदान भले ही कोई और हो लेकिन असल जिंदगी में आजम खां रामपुर के राजा है रामपुर के नवाब है. आजम खां जिद के भी पक्के हैं और जिद के लिए वो कुछ नफा-नुकसान भी नहीं देखते है. ऐसा ही एक नजारा उनके जेल जाने के दौरान देखने को मिला.

इसलिए खुलवाया जेल का बड़ा गेट
दरअसल, नियम है कि, जब कोई कैदी जेल में जाता है तो उसे जेल के बड़े दरवाजे में ही लगे छोटे गेट से अंदर ले जाया जाता है. इस दौरान जेल जाने वाले का सिर भी झुकता है. लेकिन जब आजम खान जेल गए तो वो छोटे गेट से अंदर नहीं घुसे. यानि मुकदमा, केस और फिर जेल तक जाने के बावजूद आजम खान ने सिर झुकाना मंजूर नहीं किया. आजम खां सम्मान को लेकर भी सख्त दिखे. आजम खां को जब पुलिस जिला जेल लेकर पहुंची तो उन्होंने खुद ही जेल के गेट पर खड़े कर्मचारी से कहा कि, बड़ा वाला गेट खोलो. बड़ा गेट खुलने के बाद आजम जेल के अंदर गए. यानि छोटे गेट में सिर न झुकाना पड़े इसलिए बड़े गेट को खुलवाकर अंदर गए.

क्या पहले से जेल की तैयारी करके आए थे आजम
आजम खान की बॉडी लेंग्वेज और हाव-भाव देखकर लग रहा था कि, जैसे वो बहुत कुछ पहले से भांप चुके थे और मानसिक रूप से भी जेल जाने को तैयार हो कर आए थे. क्योंकि, इससे पहले वो क तारीखों पर कोर्ट में हाजिर नहीं रहे हैं और अब खुद ही सरेंडर करने पहुंचे थे. जमानत खारिज होने के बाद आजम खां को बेटे और पत्नी सहित जेल भेजा गया.

रामपुर से सीतापुर किए गए शिफ्ट, मिलने पहुंचे अखिलेश
आजम खां को बुधवार सुबह 3 बजे ही रामपुर से सीतापुर जेल जाने की तैयारी की गई. और करीब 10 बजे सीतापुर जेल में शिफ्ट कर दिया. प्रशासन का कहना है कि, ऐसा उनकी सुरक्षा को देखते हुए किया गया है. सीतापुर जेल में मिलने सपा मुखिया अखिलेश यादव भी पहुंचे.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *