कोरोना मरीज की छिपाई जानकारी, अस्पताल हुआ सीज

अपना एनसीआर होमपेज स्लाइडर

नोएडा  : ग्रेटर नोएडा स्थित एक निजी अस्पताल को, मंगलवार को जिला प्रशासन ने सील कर दिया. अस्पताल पर आरोप है कि उसने अपने यहां दाखिल एक कोरोना पॉजिटिव की सूचना जिला प्रशासन को नहीं दी थी. जिला प्रशासन सूत्रों ने बताया कि संजीवनी अस्पताल को फिलहाल 48 घंटे के लिए सील किया गया है.

जानकारी छिपाने का है आरोप

अस्पताल पर आरोप है कि उसे अपने यहां मौजूद एक कोरोना की जानकारी थी. यह जानकारी अस्पताल प्रबंधन को तत्काल जिला प्रशासन को देनी थी, ताकि कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद बरती जानी वाली तमाम सावधानियां अमल में लाई जातीं. जिला प्रशासन के मुताबिक, संजीवनी अस्पताल ग्रेटर नोएडा के गामा-2 सेक्टर में स्थित है. आगे की जांच की जा रही है. साथ ही संबंधित कोरोना पॉजिटिव को डॉक्टरों ने अपनी निगरानी में ले लिया है.

भारत में बढ़ रहे मामले

इस समय पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का खौफ फैला हुआ है. भारत सरकार  इसे लेकर बहुत चिंतित है और यही वजह है कि सरकार इसमें किसी तरह की कोई  लापरवाही नहीं बरतना चाहती है. जहां पूरे देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की गयी है, वहीँ इसे लेकर जगह-जगह जांच और छापेमारी भी हो रही है.

 

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *