शुक्रवार को इन खास मंत्रों के जाप, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न, होगी धनवर्षा

धर्मकर्म होमपेज स्लाइडर

माता लक्ष्मी (Maa Lakshmi) की पूजा करने वाले घर में हमेशा सुख-शांति के साथ समृद्धि बनी रहती है. हिंदू धर्म के अनुसार शुक्रवार (Friday) के दिन शादीशुदा महिलाएं मां लक्ष्मी की पूजा करती हैं. ऐसा करने से घर में पैसों की समस्या समाप्त होती है और सुख-शांति (Happiness and Peace) का विस्तार होता है.

धन और संपत्ति की अधिष्ठात्री देवी मां लक्ष्मी का जन्म समुद्र से हुआ था. इनकी पूजा करने से सिर्फ धन की ही प्राप्ति नहीं होती है बल्कि वैभव भी प्राप्त होता है. आइए जानते हैं कुछ ऐसे मंत्रों के बारे में, शुक्रवार को जिनका जाप करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करती हैं.

मां लक्ष्मी का बीज मंत्र

मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए उनके बीज मंत्र का जाप कमल गट्टे की माला से करना चाहिए.

ऊँ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम:।।

ये भी पढ़ेंः- लव लाइफ में चाहते हैं सुधार लाना, तो शुक्रवार को करें इन मंत्रों का जाप

श्री लक्ष्मी महामंत्र

मां लक्ष्मी का यह मंत्र धन, ऐशवर्य, सौभाग्य और यश प्रदान करने वाला होता है. इस मंत्र का शुक्रवार के दिन 108 बार तिल के तेल की दिया जला कर जाप करना चाहिए.

सुख-समृद्धि के लिए मां लक्ष्मी का मंत्र:

मां लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप करने के साथ शुक्रवार को इत्र व सुंधित पदार्थ अर्पित करने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है.

या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी।
या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी॥

या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटिता विष्णोस्वया गेहिनी।
सा मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती ॥

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *