अलीगढ़ : गांधी पार्क क्षेत्र में राशन वितरण को लेकर दो गुटों के बीच झड़प की खबर है. इस झड़प में एक दर्जन लोग घायल भी हुए हैं. इस झड़प में दोनों गुटों के लोगों के बीच जमकर पत्थर भी चले जिसके चलते कई लोग घायल हो गए.
अस्पताल में कराया गया भर्ती
बताया जा रहा है कि मंगलवार को गांधी पार्क थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव में राशन वितरण हो रहा था. इसी दौरान दो समुदायों के लोगों के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई। पथराव में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. अपर जिलाधिकारी (नगर) राकेश कुमार मालपानी ने बताया कि इस मामले में ग्राम प्रधान चमन खान समेत 50 नामजद तथा 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया.
6 लोगों की गिरफ्तारी
इनमें से छह को गिरफ्तार किया गया हैत. हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं. तनाव को देखते हुए अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है. फिलहाल वारदात स्थल पर शांति है
