नई दिल्ली. 2021 खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं और जल्द ही 2022 आने वाला है. नए साल से लोगों को बहुत सारी उम्मीदें हैं, लेकिन ग्रहों की दिशा कुछ और ही कह रही है. दिसबंर के महीने में अब तक 4 ग्रह राशियों का परिवर्तन हो चुका है. 19 दिसबंर को शुक्र अपने मित्र शनि मकर के साथ वक्री अवस्था में आ चुके है. शुक्र की उल्टी चाल का असर 12 राशियों पर पड़ने वाला है. शुक्र की उल्टी चाल कुछ लोगों को परेशान कर सकती है तो, वहीं ये कुछ लोगों के लिए खुशी लेकर आएगी. आइए जानते हैं ग्रहों की बदलती चाल के कारण इस साल के बचे हुए दिन राशि के अनुसार कैसे गुजरने वाले हैं.
मेषः इस राशि के जातकों का भौतिक जीवन बहुत ही अच्छे से बीतेगा. परिवारिक जीवन में खुशियां और समृद्धि आएगी.
वृषभः आपके लिए यह मिला-जुला होने वाला है. यह समय न तो शुभ होगा और न ही बुरा होगा. इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिल सकता है. किसी धार्मिक कार्य में आपका मन लग सकता है.
मिथुनः आने वाले दिनों में आपका जीवनसाथी के साथ तनाव बढ़ने के आसार हैं. नई नौकरी और संपत्ति बढ़ने के योग बन रहे हैं.
कर्कः नौकरी पेशा लोगों को बॉस और वरिष्ठ अधिकारियों से बनाकर रखने की जरूरत है. प्रेम संबंधों को लेकर सर्तक रहें. वैवाहिक जीवन में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते वक्त सावधान रहें.
