रमजान के लिए योगी सरकार का ये है खास प्लान

अन्य जिले अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योग सरकार इस लॉकडाउन में हर वर्ग हर मजहब और हरकिसी का खास ख्याल रख रही है. गरीबों को मुफ्त भोजन देने की बात हो या बीमार के घर दवा सरकार की बनाई हुई रणनीति ने कोरोना जैसा महामारी में लोगों को दिक्कत से बचा लिया है. 25-26 से मुस्लिम समाज के रमजान शुरू हो रहे हैं ऐसे में योगी सरकार एक खास प्लान पर काम कर रही है.

रमजान के लिए बनाई रणनीति

कोरोना के चलते सबकुछ बंद है, लॉकडाउन में चारों तरफ बंद ही बंद है ऐसे में रमजान की खाद्य सामिग्री की बड़े पैमाने पर आवश्यकता पड़ेगी. इसके लिए सरकार ने पहले से ही रणनीति बना ली है. सीएम योगी ने टीम-11 के अधिकारियों को भी इस बाबत निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि, लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाए. सेहरी और इफ्तार का प्रबंध कराया जाए.

सेहरी और इफ्तार का प्रबंध

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा है कि, कहीं भीड़ इक्ट्ठी ना होने दें. सरकार का प्लान है कि, बाजारों में भीड़ के बजाए डोर-टू-डोर सामिग्री पहुंचाई जाएगी. जिससे लोगों को परेशानी ना हो. सारी जरुरी सामिग्री समय से मुहैया कराई जाएं.

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *