लखनऊ/रामपुर: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव(AZAM KHAN) को अपने कद्दावर नेता आजम खान (AZAM KHAN) की याद आई है. रमजान (RAMZAN) शुरू होने के चलते अखिलेश यादव (AKHILESH YADAV) ने सरकार से आजम खान (AZAM KHAN) की रिहाई की मांग की है. अखिलेश यादव (AKHILESH YADAV) ने रमजान (RAMZAN) और आजम खान (AZAM KHAN) की सेहत का हवाला देते हुए उनके परिवार को जेल से रिहा करने की मांग की है. इस दौरान अखिलेश यादव ने योगी सरकार (YOGI ADITYANATH) पर भी निशाना साधा.
अखिलेश यादव ने की मांग
सपा मुखिया अखिलेश यादव (AKHILESH YADAV) ने कहा कि, रमजान के पवित्र महीने में लोग संयम, इबादत के साथ सबके भले के लिए दुआएं करते हैं ऐसे में आजम खान (AZAM KHAN) और उनके परिवार को भी देश के संवतंत्र नागरिक के रूप में अपने धार्मिक फर्ज की अदायगी का पूरा अवसर मिलना चाहिए.
आजम के साथ अशोभनीय व्यवहार कर रही है सरकार
अखिलेश यादव (AKHILESH YADAV) ने कहा कि, आजम खान (AZAM KHAN) प्रदेश के प्रतिष्ठित राजनेता है वो कई बार मंत्री और विधायक रहे हैं, वो राज्यसभा के सदस्य रहे हैं और वर्तमान में वो रामपुर (RAMPUR) लोकसभा सीट से सांसद हैं, मौलाना अली जौहर विश्वविद्यालय जैसा उच्च शैक्षणिक संस्थान उनकी देन है उनकी पत्नी भी विधायक हैं दोनों बीमार है आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम भी विधायक रहे हैं सरकार इन सबके साथ जो व्यवहार कर रही है वो अशोभनीय है. आजम खान (AZAM KHAN) के प्रति सत्ता दल एवं उनकी सरकार बदले की भावना से व्यवगार कर रही है आजम खान पर सरकार के इशारे पर तमाम फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए हैं उन्हें जेल में रखकर प्रताड़ित किया जा रहा है.सरकार उनकी छवि बिगाड़ने पर तुली है.
