यूपी में शिक्षामित्रों को बड़ी ‘सौगात’, मूल विद्यालय में वापसी का विकल्प …!

अपना लखनऊ बिना श्रेणी होमपेज स्लाइडर

Lucknow: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शिक्षामत्रों (Shikshamitras) की मांग पर एक नया कदम आगे बढ़ाया है. सूबे के परिषदीय स्कूलों में तैनात शिक्षामित्रों को उनके मूल विद्यालय यानि जहां पहली तैनाती हुई थी में वापस तबादले के विकल्प को हरी झंडी दिखा दी है…जिसे ताम शिक्षामित्रों को बड़ी राहत औऱ सौगात माना जा रहा है, शिक्षामित्र एक लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे. इसके बाद शिक्षामित्रों को मूल विद्यालय वापसी यानी अपनी ग्राम सभा में जाने का मौका मिलेगा।

क्या है मामला?

दरअसल, शिक्षामित्रों (Shikshamitras) की नियुक्ति उनके गांव में प्रधान के द्वारा की गई थी. जिससे वो कम पैसों में वहीं के वहीं अपने काम को अंजाम दे रहे थे लेकिन बीते दिनों शिक्षामित्रों के समायोजन के बाद उनको जिले में दूसरे ब्लॉकों में 80 से 100 किलोमीटर दूर भेज दिया गया था. लेकिन भत्ते और छुट्टी में कोई राहत या बढ़ोतरी नहीं हुई थी. महिलाशिक्षामित्रों और स्थानीय शिक्षामित्र लागातर मूल विधालय में वापसी की मांग कर रहे थे ।

 

शासन के निर्देश, विभाग करेगा प्रक्रिया शुरू
बेसिक शिक्षा विभाग के उप सचिव आनंद कुमार सिंह की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से शिक्षामित्रों के मूल विद्यालय में तबादले समायोजन की अनुमति मांगी गई है। इस क्रम में पहले चरण में शिक्षामित्रों को उनके मूल विद्यालय में तबादले समायोजन की अनुमति दी जाती है। इससे जुड़ी आवश्यक कार्यवाही तत्काल सुनिश्चित की जाए। इसके बाद अब बेसिक शिक्षा विभाग इससे जुड़ी प्रक्रिया शुरू करेगा। शिक्षामित्रों को उम्मीद है कि शिक्षकों की भांति उन्हें भी गर्मी की छुट्टियों में ही इसका लाभ मिल जाएगा।

पहले भी जनवरी में जारी हुआ आदेश, प्रक्रिया नहीं हुई
3 जनवरी 2025 को ही तत्कालीन प्रमुख सचिव की ओर से शिक्षामित्रों के मूल विद्यालय वापसी का शासनादेश जारी किया गया था।लेकिन उनके तबादले के बाद यह ठंडे बस्ते में चला गया था।

2018 में 70 हजार को मिला था मौका
प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में 1.43 लाख शिक्षामित्र तैनात हैं। इस आदेश से लगभग 20-25 हजार शिक्षक प्रभावित होंगे। उन्हें मूल विद्यालय वापसी का मौका मिलेगा। इसके बाद शादीशुदा महिला शिक्षामित्रों को उनके ससुराल के पास के विद्यालय जाने का भी मौका दिया जाएगा। (Shikshamitras)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *