AMU कैंपस में बाइक सवार युवकों ने की फायरिंग, एक छात्र घायल

अपना अलीगढ़ होमपेज स्लाइडर

अलगीढ़: कभी पोस्टर, तो कभी मुस्लिम छात्र को लेकर विवादों में रहना वाली अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी इस बार छात्रों की गुंडागर्दी को लेकर सुर्खियों में हैं. सोमवार देर शाम यूनिवर्सिटी परिसर में एक छात्र को सुलेमान हॉल के पास गोली मार दी. फायरिंग की घटना के बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया.

मौके पर पहुंचे यूनिवर्सिटी प्रशासन के अधिकारियों ने घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती, जहां उसकी हालात नाजुक बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, छात्र रोजाना की तरह देर शाम कैंटीन में खाना खाने के लिए जा रहा था, तभी दो बाइक पर सवार छात्रों वहां पर आए और गाली-गलौज शुरू कर दी. जब छात्र ने इसका विरोध किया तो बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी.

फायरिंग की घटना के बाद कैंटीन और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. विवि सुरक्षा कर्मियों और साथियों ने घायल छात्र को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. मौके पर एएमयू के प्राक्टर समेत पुलिस के अधिकारी घायल छात्र के साथियों से पूछताछ में जुटे है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *