सीएम योगी आदित्यनाथ का ‘बदलापुर’, ऐसे ले लिया अखिलेश यादव से बदला!

अन्य जिले अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: अखिलेश यादव का उड़नखटोला उड़ने से रोके के बाद उत्तर प्रदेश में सड़क से लेकर सदन तक संग्राम दिख रहा है वहीं लोकसभा में भी ये मुद्दा जमकर गूंजा. समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. कई जगह पुलिस को उन पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज भी करना पड़ा है. इसी लाठी चार्ज में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव भी घायल हो गए हैं.

अखिलेश यादव ने तब योगी को रोका था
जिस तरह मंगलवार को अखिलेश यादव को इलाहाबाद विश्वद्यालय जाने से रोका गया. उसे देखकर तो लगा मानों समय खुद को दोहरा रहा था. बता दें कि, 20नंवंबर साल 2015 में इसी इलाहाबाद विश्विद्यालय में छात्रसंघ के उद्घाटन समारोह में गोरखपुर केतत्काली सांसद यगी आदित्यनाथ को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया था. उस वक्त अखिलेश यादव की सरकार ने योगी आदित्यनाथ को विश्विद्यालय आने से रोक दिया था. इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं कि, ये सीएम योगी का ‘बदलापुर’ है.

यह कोई पहला मामला नहीं है, जब ममता ने दी हो प्रशासन को चुनौती, इससे पहले भी…

कहां जा रहे थे अखिलेश यादव?


यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आरोप है कि, उन्हें प्रयाग राज जाना था जहां उन्हें इलाहाबाद विश्विद्यालय में छात्रसंघ के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होना था और अखाड़ा परिषद के एक अन्य कार्यक्रम में शामिल होना था. लेकिन सरकार ने उन्हें लखनऊ एयरपोर्ट पर ही रोक दिया.


अरे साहब बता दो हमरा पति कैसा है… अपने होने वाले पति के बारे में क्यों लड़कियां पूछ रही हैं ये सवाल

सूबे में सियासत गरम
अखिलेश यादव को एयरपोर्ट पर रोके जाने को लेकर सियासी गलियारों में खूब उबाल दिखा है. मायावती और ममता बनर्जी ने सरकार के इस कदम की कड़ी आलोचना की है. वहीं पीसी करने आए अखिलेश यादव ने सरकार के खिलाफ तख्ती भी लहराई. अखिलेश यादव ने कहा कि, एक छात्र नेता के शपथ ग्रहण कार्यक्रम से सरकार इतनी डर रही है कि, मुझे हवाई अड्डे पर ही रोक दिया गया. सरकार की नीयत साफ नहीं है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *