Horoscope Today 20 November 2021: शनिवार को इन राशि के जातकों को बनेंगे बिगड़े काम, परिवार के साथ बीतेगा समय

धर्मकर्म होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली. नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं. इन नक्षत्रों का हमारे जीवन पर भी बहुत प्रभाव पड़ता है. ज्योतिष विज्ञान के अनुसार कौन सा ग्रह और नक्षत्र आपकी कुंडली के कौन से घर में जा रहा है, इसके मुताबिक आपका जीवन प्रभावित होता है. ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है. कभी हमें सफलता मिलती है तो कभी दिन सामान्य गुजरता है. तो आपका आज का दिन कैसा रहेगा ये जानिए हमारे इस राशिफल में…

मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 20 November 2021)

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा. परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन करने तथा आनंदपूर्वक समय व्यतीत करने का योग बनेगा. भविष्य के लिए आप बेहतर आर्थिक योजना बना सकेंगे.आपकी आय में वृद्धि होगी. कलाकार एवं कारीगरों को उनकी कला प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा और उनकी प्रसिद्धि बढ़ेगी. गणेशजी कहते हैं कि आज नकारात्मक विचारों से दूर रहें.

वृष राशिफल (Vrishabha Rashifal, 20 November 2021)


आज का दिन आपके लिए उत्साह और खुशी से भरा रहेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहने से सुख और आनंद की अनुभूति होगी. सगे-संबंधियों या मित्रों से उपहार मिलेगा. कहीं घूमने जाना और मनपसंद भोजन आपके दिन को और अच्छा बनाएगा. गणेशजी के आशीर्वाद से आज नौकरी और व्यापार में आर्थिक लाभ होने की संभावना है. वैवाहिक जीवन का सुख प्राप्त कर सकेंगे.

मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 20 November 2021)


आज आप संभलकर व्यवहार करें तो बहुत से बड़े विवादों में पड़ने से बच सकते हैं. इस बात का ध्यान रखें कि आज आप अपनी वाणी और गुस्से पर काबू बनाये रखें. शरीर में अचानक से दर्द हो सकता है जिससे आपमें मानसिक तनाव बना रहेगा. परिवार में कलह का माहौल रहेगा. आंख में पीड़ा होगी. फिजूल खर्च बढ़ेगा. गणेशजी की मानें तो आध्यात्मिकता से आपको मानसिक शांति मिलेगी.

कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 20 November 2021)


आकस्मिक धन प्राप्ति का लाभ होगा. गणेशजी के आशीर्वाद से आज का दिन अत्यंत रोमांचक और खुशनुमा बना रहेगा. आय में वृद्धि होगी. व्यापारियों के लिए आज आर्थिक लाभ वाला दिन है. जीवनसाथी और संतान से शुभ समाचार मिलेगा. कोई यात्रा या पिकनिक हो सकती है. आज शादी योग्य जातकों का रिश्ता पक्का होने के योग हैं. मनपसंद भोजन मिलेगा.

सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 20 November 2021)


आज आपको कई दिनों से सोचे गए कामों में सफलता मिलेगी. ऑफिस या या घर में उत्तरदायित्व और काम का बोझ बढ़ेगा. गणेशजी कहते हैं कि आज आप जीवन को अधिक गंभीरता से लेंगे. नए संबंध बनाने या काम के संबंध में कोई महत्वपूर्ण फैसला निर्णय न लें. पिता या घर में किसी बुजुर्ग के साथ मतभेद हो सकता है. किसी शुभ कार्य को करने के लिए समय अच्छा नहीं है.

कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 20 November 2021)


शरीर में थकान, आलस और चिंता महसूस होगी. संतान के साथ मतभेद हो सकता है, और उनके स्वास्थ्य की चिंता सताएगी. ऑफिस में उच्च अधिकारियों के साथ आपका विवाद होगा. सरकारी कामों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा. गणेशजी का कहना है कि आज आध्यात्मिक कार्यों या धार्मिक यात्रा में धन खर्च होगा. भाई- बंधुओं से लाभ मिलने की संभावना है.

तुला राशिफल (Tula Rashifal, 20 November 2021)


स्वास्थ्य का ध्यान रखें. कड़वी बोली या खराब व्यवहार के कारण झगड़े-मनमुटाव होंगे. क्रोध और बुरे विचारों पर आज संयम रखना आवश्यक होगा. शत्रु अधिक बलवान होंगे. गणेशजी के आशीर्वाद से आकस्मिक धन लाभ होगा. समय से भोजन करने में विलंब तथा ज्यादा धन का खर्च आपके मन को तनाव में डाल सकते हैं. पानी वाली जगहों से दूर रहना आज आपके लिए सही होगा.

वृश्चिक राशिफल (Vrischik Rashifal, 20 November 2021)


नौकरी और व्यवसाय के क्षेत्र में आज आपको बहुत लाभ मिलेगा. इसके साथ ही मित्रों, सगे-संबंधियों और बुजुर्गों से भी लाभ प्राप्ति के योग हैं. सामाजिक समारोह, पिकनिक या किसी तीर्थयात्रा के लिए आज जा सकते हैं. आज आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे. गणेशजी की कृपा से आज आय के स्रोत बढ़ेंगे. अविवाहितों के लिए आज वैवाहिक योग हैं. गृहस्थ जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे.

धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 20 November 2021)

आर्थिक और व्यापारिक कार्य करने के लिए आज का दिन शुभ है. आज सभी कार्य सरलतापूर्वक सफल होंगे. गणेशजी कहते हैं कि परोपकार की भावना आज आपके मन में रहेगी. आपका दिन मनोरंजन में व्यतीत होगा. नौकरी व्यवसाय में उन्नति और मान- सम्मान प्राप्त होगा. गृहस्थ जीवन में आनंद रहेगा. आज आप मनपसंद भोजन के साथ-साथ नए कपड़े और उपहार मिलने का भी सुख पाएंगे.

मकर राशिफल (Makar Rashifal, 20 November 2021)


आपका आज का दिन मिला-जुला साबित होगा. कुछ बड़े कार्यों और व्यवसाय में नई योजना बनाएंगे. गणेशजी के अनुसार आज लिखने और पढ़ने में आपकी रूचि बढ़ेगी. आज आप काफी क्रिएटिव रहेंगे. आपको मानसिक अस्वस्थता अनुभव होगा. शारीरिक थकान हो सकती है. संतान को लेकर चिंता होगी. उच्च अधिकारियों या प्रतिस्पर्धियों के साथ बहस करना आज आपके लिए सही नहीं है.

कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal, 20 November 2021)


नकारात्मक विचारों से मन में निराशा बढ़ेगी. मानसिक बेचैनी और गुस्से से आज खुद का कुछ नुकसान कर सकते है. फिजूल खर्च बढ़ेगा. वाणी पर संयम न रहने के कारण परिवार में मनमुटाव और झगड़े होने की आशंका है. स्वास्थ्य खराब हो सकता है. दुर्घटना से बचें. गणेशजी का कहना है कि आज पूजा-पाठ और आध्यात्मिकता से आपको मानसिक शांति मिलेगी.

मीन राशिफल (Meen Rashifal, 20 November 2021)


आपका आज का दिन सुख-शांति से व्यतीत होगा. गणेशजी के अनुसार आज व्यापारियों का भागीदारी के लिए उत्तम समय है. दांपत्य जीवन में निकटता का अनुभव होगा. मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ सुखद मुलाकात होगी. प्रेमियों के बीच रोमांस बढ़ेगा. सार्वजनिक जीवन में प्रगति मिलेगी. उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा. आज आर्थिक लाभ के लिए अच्छा दिन है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *