बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में कथित तौर पर गोहत्या (Cow slaughter in Bulandshahr) करने के एक आरोपी को शुक्रवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार (UP Police) कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी के दो साथी भाग गए. आरोपी की पहचान असगर के रूप में की गई है.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर जोलीगढ़ गांव के जंगल के इलाके में आरोपियों को घेर लिया था. इस कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने पुलिस के दल पर गोली चलाई और पुलिस ने जवाबी फायर किया.
ये भी पढ़ेंः- केंद्र ने वापस लिए तीन कृषि कानून… तो अखिलेश हुए परेशान?
ये भी पढ़ेंः- हम तो विदेश में थे, लेकिन वैक्सीनेशन हरदोई में हो गया और… खेला हो गया
यहां अगौता पुलिस थानांतर्गत इलाके में हुई मुठभेड़ में असगर को गोली लगी. सिंह ने कहा कि असगर पर 2007 और 2009 में गोहत्या करने के मामले दर्ज हैं और उसे शस्त्र कानून के तहत जेल हो चुकी है. पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्तौल और गोहत्या करने में इस्तेमाल किया जाने वाला उपकरण बरामद किया है.
