नई दिल्ली: अयोध्या विवाद मामले में फैसले के बाद एक और बड़ा आया है. सुप्रीम कोर्ट के 9 दिसबंर के फैसले को लेकर दायर की गई सभी पुनर्विचार याचिकाएं खारिज कर दी है.
18 पुनर्विचार याचिकाएं रद्द
दरअसल, अयोध्या के फैसले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 18 पुनर्विचार याचिकाएं दायर की गई थीं. मुख्य न्याधीश जीएस बोबडे की अगुवाई वाली बेंच ने इस पर सुनवाई करते हुए 18 सभी अलग-अलग याचिकाओं को रद्द कर दिया. इस मामले में 9 याचिकाएं पक्षकारों और 9 अन्य याचिकाकर्ताओं द्वारा दायर की गई थीं.
यह भी पढ़ें: आखिरकार आजम खान और उनके परिवार को गिरफ्तारी से राहत तो मिल ही गई
9 नवंबर को आया था फैसला
अयोध्या विवाद पर बीते 9 नवंबर को ही सुप्रीम कोर्ट की 5 जजों की संवैधानिक पीठ ने फैसला सुनाया था. अदालत ने विवादित जमीन को राममला यानि राममंदिर के लिए देने का फैसला किया था.
Apna Uttar pradesh पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए अयोध्या से जुड़ी लेटेस्ट खबरें एक क्लिक पर
