Aaj Ka Rashifal, 1 November 2021: मेष, कुंभ राशि के जातकों को आज मिल सकती है गुड न्यूज, जानें क्या कहते हैं सितारे

होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली. नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं. इन नक्षत्रों का हमारे जीवन पर भी बहुत प्रभाव पड़ता है. ज्योतिष विज्ञान के अनुसार कौन सा ग्रह और नक्षत्र आपकी कुंडली के कौन से घर में जा रहा है, इसके मुताबिक आपका जीवन प्रभावित होता है. ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है. कभी हमें सफलता मिलती है तो कभी दिन सामान्य गुजरता है. तो आपका आज का दिन कैसा रहेगा ये जानिए हमारे इस राशिफल में…

मेष-कवियों, विद्यार्थियों, जो भी कुछ सीखने-पढ़ने का काम करते हैं, उनके लिए अच्‍छा समय रहेगा. प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है. भावनाओं से आप सराबोर रहेंगे. स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें. व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं. सूर्यदेव को जल दें.

वृषभ-भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी. मां और आपके स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा. प्रेम और व्‍यापार की अच्‍छी स्थिति है. कलह से बचें. मां काली की अराधना करते रहें.

मिथुन-घोर पराक्रमी बने रहेंगे. आपके द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता की ओर ले जाएगा. भाइयों और मित्रों के साथ से व्‍यवसायिक लाभ दिख रहा है. स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अद्भुत दिख रहा है. सूर्यदेव को जल दें.

कर्क-स्थिति सुधार की ओर अग्रसर है. स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है. रुपए-पैसे का आगमन हो रहा है. कुटुम्‍बीजनों में वृद्ध‍ि हो रही है. प्रेम और व्‍यापार की भी स्थिति अच्‍छी कही जाएगी. क्रोध पर काबू रखें. भगवान शिव की अराधना करते रहें.

सिंह-ओजस्‍वी-तेजस्‍वी बने रहेंगे. जिस चीज की जरूरत होगी. उसकी उपलब्‍धता रहेगी. स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी है. प्रेम और संतान की स्थिति सुधार की ओर है. व्‍यापार भी ठीक चल रहा है. भगवान शिव की अराधना करते रहें.

कन्‍या-मन परेशान रहेगा. खर्च को लेकर थोड़ी स्थिति खराब रहेगी. ज्‍यादा सोचेंगे आप इसलिए और मन परेशान रहेगा. स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति करीब-करीब ठीक है. प्रेम और व्‍यापार की स्थिति पहले से बेहतर है. लाल वस्‍तु का दान करें.

तुला-आर्थिक स्थिति मन माफिक होगी. शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. रुका हुआ धन वापस मिलेगा. स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, प्रेम और व्‍यापार की काफी अच्‍छी स्थिति है. सूर्यदेव को जल दें.

वृश्चिक-कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं. स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी है. पिता का स्‍वास्‍थ्‍य भी सुधर रहा है. पैतृक सम्‍पत्ति में इजाफा होगा. व्‍यापारिक दृष्टिकोण से काफी अच्‍छे चल रहे हैं. सब कुछ अच्‍छा है. तांबे की कोई वस्‍तु पास रखें.

धनु-भाग्‍य साथ देगा. यात्रा में लाभ होगा. स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार है. प्रेम-व्‍यापार की स्थिति भी काफी अच्‍छी है. बजरंग बली की अराधना करें.

मकर-परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल हैं. स्‍वास्‍थ्‍य में परेशानी हो सकती है. प्रेम और व्‍यापार की स्थिति काफी अच्‍छी है. सूर्यदेव को जल देते रहें.

कुंभ-जीवन सरस बना रहेगा. आनंदमय जीवन गुजरेगा. छुट्टी सा महसूस करेंगे. रंगीन बने रहेंगे. स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अद्भुत दिख रहा है. गणेश जी की अराधना करते रहें.

मीन-ननिहाल पक्ष से कुछ अच्‍छे अवसर मिलेंगे. बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा. गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी. थोड़ा डिस्‍टर्ब रहेंगे लेकिन कोई परेशानी की बात नहीं है. स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत बढ़िया है. सूर्यदेव को जल देते रहें.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *