दूध बेचकर दो जून की रोटी कमाती थी… लेकिन पड़ोसी को ये भी नागवार गुजरा

अपना बुलंदशहर

बुलंदशहर (उप्र). उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर (Bulandshahr) में बुधवार को तीन व्यक्तियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतका की पहचान जहांगीराबाद पुलिस थाना (Uttar Pradesh Police) क्षेत्र के जटवई गांव निवासी अनीता (38) के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि महिला दूध बेच कर आजीविका कमाती थी. पुलिस ने कहा कि बुधवार सुबह तीन लोग भैंसों के बाड़े में दूध खरीदने के बहाने महिला के पास आए और जब वह पशु का दूध निकाल रही थी तब उसकी कमर में गोली मारी. अनीता के पड़ोसी, गोली की आवाज सुनकर बाड़े में दौड़े आए और एक आरोपी को पकड़ने में कामयाब हो गए.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के अनुसार, महिला के पड़ोसी चरणजीत सिंह (20) ने उसकी हत्या करवाने के लिए तीन लोगों को पैसे दिए थे. चरणजीत को शक था कि अनीता ने पिछले साल जादू टोना किया था जिससे चरणजीत के पिता की मौत हो गई थी. हालांकि, एसएसपी ने बताया कि चरणजीत के पिता की मौत कैंसर से हुई थी.

अधिकारी ने कहा कि लड़के ने महिला को जान से मारने के लिए तीन लोगों को दो लाख रुपये देने का वादा किया था और इसके लिए 50 हजार रुपये एडवांस में दिए थे. एसएसपी ने कहा कि पुलिस ने चरणजीत और दो अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया है.

एक नजर इधर भी…

CMYogi In Azamgarh:बदल सकता है आजमगढ़ का नाम,सीएम योगी ने जनसभा में कहा ‘आर्यमगढ़’

योगी आदित्यनाथ कहां से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, दिया जवाब

दिल्‍ली में 6 महीने और फ्री मिलेगा राशन, केजरीवाल सरकार का ऐलान

UP Government Jobs 2021: 22000 से अधिक पदों पर भर्तियां, यहां जानिए पूरी डिटेल्स

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *