आम आदमी पार्टी ने यूपी में पहली बार बनाया प्रदेश अध्यक्ष, जानिए किसको मिली है कमान

अपना एनसीआर होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली/लखनऊ: दिल्ली में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी देश के कई राज्यों में भी बखूबी सक्रिय है. गोवा, पंजाब, हरियाणा, गुजरात में पार्टी ने चुनाव लड़ा है. वहीं उत्तर प्रदेश में भी पार्टी अपने विस्तार में लगी है. पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल यूपी के वाराणसी से नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव भी लड़े थे लेकिन आम आदमी पार्टी का उत्तर प्रदेश में अभी तक कोई अध्यक्ष नहीं था. लेकिन अब आम आदमी पार्टी ने अपने पहले प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया है.

सभाजीत को बनाया गया है प्रदेश अध्यक्ष
दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सभाजीत सिंह को उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. आप के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत अयोध्या के रहने वाले हैं.

प्रदेश में पार्टी की आवाज बनते रहे हैं सभाजीत

आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत उत्तर प्रदेश में पार्टी की आवाज उठाते रहे हैं, काशी-अयोध्या में सैकड़ों छोटे-छोटे मंदिरों को तोड़ने का विरोध प्रदर्शन हो या संजय सिंह की अय़ोध्या में सभा, सभाजीत सिंह उनके साथ भी दिखाई दिए है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *