नई दिल्ली : नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं. इन नक्षत्रों का हमारे जीवन पर भी बहुत प्रभाव पड़ता है. ज्योतिष विज्ञान के अनुसार कौन सा ग्रह और नक्षत्र आपकी कुंडली के कौन से घर में जा रहा है, इसके मुताबिक आपका जीवन प्रभावित होता है. ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है. कभी हमें सफलता मिलती है तो कभी दिन सामान्य गुजरता है. तो आपका आज का दिन कैसा रहेगा ये जानिए हमारे इस राशिफल में…
मेष राशिफल (Mesh Rashifal 29 july 2021): नए प्रेम-संबंधों के बनने की संभावना ठोस है, लेकिन व्यक्तिगत और गोपनीय जानकारियों को उजागर करने से बचें. जीवनसाथी की मांगें तनाव का कारण बन सकती हैं. दिन बीतते हुए आर्थिक लाभ होने की संभावना है.
वृष राशिफल (Vrasabha Rashifal, 29 july 2021) : किसी के साथ नयी परियोजना या भागीदारी वाले व्यवसाय को शुरू करने से बचें. अगर आप लंबे समय से अपने जीवन में किसी रोचक चीज़ के होने का इंतज़ार कर रहे हैं, तो निश्चय ही आपको उसके संकेत दिखाई देने लगेंगे. जीवनसाथी यह जता सकता है कि आपके साथ रहने का क्या-क्या ख़ामियाज़ा उसे भुगतना पड़ रहा है.
मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 29 july 2021): आज के दिन आप ऊर्जा से लबरेज़ रहेंगे और मुमकिन है कि अचानक अनदेखा मुनाफ़ा भी मिले. आप सभी के ध्यान का केन्द्र होंगे. एक लम्बा दौर जो काफ़ी समय से आपको दबोचे हुए था, ख़त्म हो चुका है- क्योंकि जल्दी ही आपको आपका जीवन-साथी मिलने वाला है.
कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 29 july 2021): अपने साथी को हमेशा के लिए मिला न मानें. अगर आपके जीवनसाथी की सेहत कर चलते किसी से मिलने की योजना रद्द हो जाए तो चिंता न करें, आप साथ में अधिक समय व्यतीत कर सकेंगे.
सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 29 july 2021): आपको आज ही अपने प्रिय को दिल की बात बताने की ज़रूरत है, क्योंकि कल बहुत देर हो जाएगी. अच्छा दिन है, क्योंकि आपको अपने लक्ष्यों को पाने के लिए बेहतरीन मौक़े मिलेंगे. आईटी से जुड़े लोगों को विदेश से बुलावा आ सकता है.
कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 29 july 2021): ख़ुद को नियंत्रित रखने और यह याद रखने की ज़रूरत है कि ऐसा करने से आप अपने और उनके बीच दीवार खड़ी कर लेंगे. सारी दुनिया की मदहोशी उन ख़ुशनसीबों के बीच सिमट जाती है, जो प्यार में हों. जी हां, आप वही ख़ुशनसीब हैं.
तुला राशिफल (Tula Rashifal, 29 july 2021): परिवार के सदस्य कई चीज़ों की मांग कर सकते हैं. प्यार में थोड़ी निराशा आपको हतोत्साहित नहीं कर सकेगी. जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें. बहुत कम लोग ही आपके इस आकर्षण का राज़ जान पाएंगे.
वृश्चिक राशिफल (Vrischik Rashifal, 29 july 2021): व्यक्तिगत मामलों को सुलझाते समय उदारता दिखाएं, लेकिन अपनी ज़ुबान पर क़ाबू रखें ताकि उन्हें चोट न पहुंचे जो आपसे प्यार करते हैं और आपकी परवाह करते हैं. किसी के साथ ज़रूरत से जल्दी दोस्ती करने से बचें, क्योंकि इसके चलते आपको बाद में पछताना पड़ सकता है.
धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 29 july 2021): शादी लायक़ युवाओं का रिश्ता तय हो सकता है. रोमांचक दिन है, क्योंकि आपके प्रिय का फ़ोन आएगा. दूसरों को ऐसा काम करने के लिए बाध्य न करें, जो आप स्वयं न करना चाहें. बातचीत में कुशलता आज आपका मज़बूत पक्ष साबित होगी.
मकर राशिफल (Makar rashifal, 29 july 2021): कुछ लोगों के लिए- परिवार में किसी नन्हें मेहमान का आना जश्न और उल्लास के पल लेकर आएगा. अपने प्रिय की ग़ैरमौजूदगी में आप ख़ुद को बिल्कुल खाली महसूस करेंगे.
कुंभ राशिफल (Kumbh rashifal, 29 july 2021): रोमांस रोमांचक होगा- इसलिए उससे संपर्क करें जिससे आप प्रेम करते हैं और दिन का भरपूर लुत्फ़ लें. आपके बॉस किसी भी बहाने में दिलचस्पी नहीं ज़ाहिर करेंगे- इसलिए निगाहों में बने रहने के लिए अपना काम अच्छी तरह से करें.
मीन राशिफल (Meen rashifal, 29 july 2021): घर बदलने के लिए बढ़िया दिन है. आप जहां हैं वहीं रहेंगे, बावजूद इसके प्यार आपको एक नए और अनोखे लोक में ले जाएगा. साथ ही आज आप रोमानी सफ़र पर भी जा सकते हैं. ऐसे लोगों से हाथ मिलाएं जो रचनात्मक हैं और जिनके ख़यालात आपसे मिलते हैं.
