बच्चा चोर गिरोह की वजह से बच्चों ने छोड़ा स्कूल, रातों को जग दे रहे पहरा

अपना बुलंदशहर होमपेज स्लाइडर

बुलंदशहर : सूबे भर में इन दिनों बच्चा चोर गिरोह की अफवाह जोरों पर हैं, सरकार औऱ प्रशासन की तरफ से लगातार एडवाइजरी जारी की जा रही है, बावजूद इसके अफवाहों का सिलसिला बढ़ता जा रहा है. आलम ये हैं कि यूपी के बुलंदशहर में बच्चा चोर गिरोह की दहशत के कारण लोग रात को पहरा देने को मजबूर हैं.

बच्चों ने बंद किया स्कूल जाना
दहशतजदा ग्रामीण
रात को सो भी नहीं पा रहे हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में अब बच्चों ने स्कूल भी जाना तक बंद कर दिया है. रात के अंधेरे में हाथों में टॉर्च और लाठी-डंडे लेकर गांव के बाहर ग्रामीण सिर्फ इसीलिए पहरा दे रहे हैं ताकि अपने बच्चों को सुरक्षित रख सकें और बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के लोगों को पकड़ सकें.

रात में जागकर दे रहे पहरा
इन दिनों बच्चा चोर गिरोह की अफवाहें तूल पकड़ रही है और अफवाहों के चलते अब ग्रामीण क्षेत्रों में लोग रात को सोने के बजाय पहरा दे रहे हैं. बुलंदशहर से महज 4 किलोमीटर दूर गांव मिर्जापुर में देर रात को बच्चा चोर गिरोह के आने का शोर मचा, तो गांव के लोग लाठी-डंडे लेकर बच्चा चोर की तलाश में जुट गए. पर कुछ हाथ नहीं लगा. बुलंदशहर में पिछले दिनों ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं लेकिन हैरत की बात ये है कि बच्चा चोरी का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ है.

अफवाहों पर ध्यान ना दें
बुलंदशहर
के एसएसपी ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर मुकदमे दर्ज किए जाएंगे. शहर में हाल ही में भीड़ ने एक शख्स को बच्चा चोर समझ कर पीट दिया. इस दौरान एक बाइक सवार युवक की भी मौत हो गई.

एक नजर इधर भी….

आयुष्मान खुराना का वीडियो देख यूपी पुलिस ने किया मजेदार ट्वीट, कहा- ‘हेलमेट लगाते तो…’

घर से गाड़ी निकालकर कहीं जाने वाले हैं, तो अभी जान लीजिए ये नियम

OMG! फिर फिसली आजम खान की जुबान, योगी सरकार को कहा नपुंसक

आजम पर कार्रवाई पर बोले मुलायम, सरकार को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी!


 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *