लखनऊ: आज आम आदमी पार्टी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की ओर से उत्तर प्रदेश कार्यालय पर सरदार वल्लभभाई पटेल अवतरण दिवस के अवसर पर एक विचार संगोष्ठी रखी गयी जिसमे सभी प्रकोष्ठों के सम्मानित पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे और श्री सरदार वल्लभभाई पटेल को पुष्प अर्पित करके सम्मान प्रकट किया ।
पटेल के जीवन संघर्ष पर चर्चा
इस अवसर पर सभी लोगो ने अपने अपने विचारो को स्वर्गीय सरदार वल्लभभाई पटेल लौह पुरुष के बारे मे और उनके जीवन के सघंषो पर विस्तृत चर्चा की, प्रोफेसर डी एन एस यादव जी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल लौह पुरुष क्यो कहलाते है इस पर प्रकाश डाला, श्री अजय गुप्ता जी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन के सघंषो की और अंदोलन की बात की विषेष रूप से बारडोली सत्याग्रह की, डा अनूप कुमार ने कहा की महापुरुषों के जीवन से हमे प्रेणना लेनी चाहिए और हर महापुरुष के जीवन के दो पहलू है एक तो उनका सघंष उनके समय मे और महापुरुषो के संघर्षों का महत्व आज के परिवेश मे, अंशुल यादव ने भी युवा से सरदार वल्लभभाई पटेल से भारतीय बनने की प्रेरणा लेने का आह्वान किया ।
मोहम्मद तक़ी ने किया संचालन और अयोजन
इस कार्यक्रम का संचालन और अयोजन मुख्य रूप से बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सैय्यद मोहम्मद तक़ी ने किया उन्होंने ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल धर्म और जाति मे देश को बाटने के विरुद्ध थे और वो सभी देशवासियों को एक करके एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण के पक्षधर थे ।
कौन-कौन लोग रहे शामिल
इस कार्यक्रम मे प्रदेश अध्यक्ष श्री सभाजीत भाई, शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री डी एन एस यादव जी, शिक्षक प्रकोष्ठ के महासचिव श्री अजय गुप्ता जी, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री बी एन खरे जी, युवा प्रकोष्ठ के लखनऊ के जिला अध्यक्ष डा अनूप कुमार , अशुंल यादव प्रदेश सचिव CYSS, ने अपने विचार रखे… कार्यक्रम मे श्री कृपा निधान, दिनेश पाडे, अमन श्रीवास्तव,अनिल रावत और अन्य साथी मुख्य रूप से सम्मलित रहे. कार्यक्रम का समापन बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री बी एन खरे जी ने सबका आभार व्यक्त करके किया और सबसे आवाहन किया कि सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षो की यह जिम्मेदारी के इस तरह के कार्यक्रम मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले ।
