मोरबी में टूटा ‘मौत का पुल’, करीब 140 लोगों की मौत, ऐसे हुआ हादसा!

अपना एनसीआर होमपेज स्लाइडर

गुजरात/मोरबी: चीख पुकार, बेबसी की गुहार , मदद को मनुहार कुछ ऐसा मंजर है मोरबी में पुल टूटेने के बाद. कुल मिलाकार विकास के वादों की बुनियाद का ये वो दंश हैं. जो इस सिस्टम की संवेदनहीनता पर दहाड़ें मारकर रो रहा है. लोग अपने परिजनों की तलाश में परेशान है, बिलख रहे हैं, मदद की गुहार लगा रहे हैं।

कैसे टूटा पुल?
दरअसल, रविवार की रात गुजरात के मौरबी में तब एक बड़ा हादसा हो गया. जब मच्छु नदी के केबिल पुल पर करीब 500 लोग मौजूद थे. लेकिन भ्रष्टाचार के भवंर में भरभरा गया सस्पेंशन ब्रिज और कठपुतली की तरह नाच कर रहे गए तमाम लोग अब करीब 134 लोगों मौत का आंकड़ा सामने आ चुका है. पिछले 6 महीने से मरम्मत की वजह से लोगों के लिए बंद था ये पुल…बीते 25 अक्टूबर से इसे फिर से लोगों के लिए खोला गया था…इन 6 महीनों में पुल की मरम्मत पर करीब 2 करोड़ रुपये खर्च हुए थे…लेकिन लापरवाही ने लील ली कई जिंदगियां…पीएम मोदी ने भी इस हादसे पर संवेदना जताई है…पीएम मोदी कल दोपहर 1 बजे मोरबी के दौरे पर जाएंगे. वहीं घटनास्थल पर पहुंचे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सरकार पर निशाना साधा है.इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी भी बनाई गई है…मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान भी किया गया है…वहीं इस हादसे के बाद अब तमाम सवाल भी उठ रहे है कि, आखिर…

पुल पर इतने लोग कैसे पहुंचे?
मोरबी प्रशासन क्या कर रहा था?
नगर निगम अलर्ट क्यों नहीं था?
क्या पुल पर हुआ हादसा कोई साजिश है?

134 लोगों की मौत…सड़े हुए सिस्टम के लिए ये महज आंकड़ा भर होगा…क्योंकि, हादसों से सबक लेना तो हमने कभी सीखा ही नहीं…इस घटना के बाद अब सवाल यही है कि, मोरबी में जो मचा मौत का हाहाकार, आखिर उसके कौन-कौन गुनहगार, क्योंक, बताया जा रहा है कि, बल्व और ट्यूब लाइट बनाने वाली कंपनी को इस पुल का ठेका दिया गया था ।

पुल के हादसे में क्या क्या हुआ
गुजरात के मौरबी में बड़ा हादसा
रविवार की रात पुल टूटने से कई लोगों की मौत
अब तक करीब 140 लोगों की मौत की खबर
BJP सांसद के परिजनों की भी इस हादसे में मौत
सांसद के परिवार के 12 सदस्यों की मौत
अब तक 177 लोगों को बचाया गया है
नौसेना, NDRF, एयर फोर्स और आर्मी के जवान मौजूद
लोगों की तलाशी के लिए अभियान जारी है
रविवार शाम 6.45 बजे के करीब की घटना
पुल पर करीब 400 से ज्यादा लोग मौजूद थे
घटना की जांच के लिए SIT गठित की गई
रख रखाव करने वाली एजेंसी के खिलाफ क्रिमिनल केस
PM मोदी कल दोपहर मौरबी जाएंगे
मच्छु नदी पर बना ये पुल करीब 140 साल पुराना
पुल 6 महीने से मरम्मत के लिए बंद था
25 अक्टूबर से फिर से लोगों के लिए खोला था
पुल की मरम्मत पर करीब 2 करोड़ रुपये खर्च हुए
वयस्कों को 17 और बच्चों के लिए 12 रुपए का टिकट था

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *