लखनऊ: संसद (Parliament) में प्रज्ञा ठाकुर (Pragya Thakur) द्वारा गोडसे (Godse) पर दिए गए बयान को लेकर मचा बवाल अभी थमा भी नहीं था कि, बीजेपी के एक विधायक जी का भी गोडसे प्रेम जाग गया. प्रज्ञा ठाकुर द्वार गोडसे की प्रशंशा की फजीहत से पार्टी अभी बच नहीं पाई कि, अब विधायक जी सामने हैं.
‘गोडसे आतंकी नहीं था, एक भूल की थी’
बलिया जिले की बैरिया विधानसभा से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह (BJP MLA Surendra Singh) से मीडिया से कह कि, गोडसे कोई आतंकी नहीं था. आतंकी वो हैं जो देश विरोधीगतिविधियों में शामिल रहे है. इतना ही नहीं विधायक जी ने महात्मा गांधी की हत्या पर कहा कि, गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या कर भूल की.
प्रज्ञा ने दिया था बयान, राजनाथ सिंह ने दी सफाई
भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर (Pragya Thakur) ने संसद में महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के हत्यारे नाथूराम गोडसे की प्रशंशा की थी. इससे पहले भी वो गोडसे को देशभक्त बता चुकी हैं. वहीं संसद प्रज्ञा की टिप्पणी के बाद पूरा विपक्ष विरोध में उतर आय़ा उस पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) ने सफाई देते हुए कहै है कि, हम गोडसे के समर्थन वाली मानसिकता का समर्थन तो दूर उसके बारे में सोच भी नहीं सकते.
प्रज्ञा ठाकुर पर हुई है कार्रवाई
गोडसे पर बयान के बाद प्रज्ञा ठाकुर पर कार्रवाई भी हुई है. हाल ही में उन्हें जिस रक्षा समिति में शामिल किया था उससे निष्कासित कर दिया गया है.
