लखनऊ: योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के जरिए मंत्रिमंडल में जगह पाए नए मंत्रियों को विभागों का बंटवारा भी हो गया है.कल ही सरकार में 7 नए मंत्री शामिल किए गए थे ।
नए मंत्रियों के विभाग
1- कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद को प्राविधिक शिक्षा विभाग
2- पलटू राम (राज्यमंत्री) सैनिक कल्याण, होमगार्ड, प्रान्तीय रक्षक दल एवं नागरिक सुरक्षा विभाग
3- डॉ. संगीता बलवंत (राज्यमंत्री) : सहकारिता विभाग
4-धर्मवीर प्रजापति (राज्यमंत्री): औद्योगिक विकास विभाग
5- छत्रपाल सिंह गंगवार (राज्यमंत्री): राजस्व विभाग
6- संजीव कुमार (राज्यमंत्री): समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग
7- दिनेश खटीक (राज्यमंत्री): जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण विभागमिला है
