दिवाली से पहले ही प्रदूषण ने किया दिल्ली का हाल बेहाल, स्मॉग में लिप्टा राजपथ

अपना एनसीआर
नई दिल्ली:  दिवाली से पहले ही राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. आज सुबह राजधानी दिल्ली एक बार फिर स्मॉग की चादर में लिप्टी हुई नजर आई. दिल्ली के राजपथ पर स्मॉग ही स्मॉग नजर आया.
मास्क लगाकर निकले लोग
दिल्ली के स्मॉग से बचने के लिए दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद के लोग सुबह मास्क लगाकर बाहर निकलते हुए नजर आए. जिन लोगों के चेहरे पर प्रदूषण संरक्षण मास्क नहीं थे, उनके चेहरे पर कपड़ा बंधा हुआ नजर आया.
क्या कहता है एयर क्वॉलिटी इंडेक्स
बुधवार को सिर्फ गुड़गांव में एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 416 पर रहा. यह खतरनाक स्तर है. भिवाड़ी में एयर इंडेक्स 161 रहा. फरीदाबाद में यह 388, गाजियाबाद में 362, ग्रेटर नोएडा में 383, नोएडा में 347 रहा.
हर रोज बिगड़ रहे हालात
देश और दिल्ली की खराब आवो-हवा के चर्चे दुनिया भर में हो रहे हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन की ने प्रदूषण पर जारी की अपनी ताजा ग्लोबल रिपोर्ट में बताया है कि, दुनिया के 20 सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों सबसे ज्यादा 14 शहर भारत के हैं.इनमें दिल्ली और यूपी के कानपुर का नाम प्रमुख है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *