लखनऊ/मैनपुरी: यादव परिवार में तमाम तकरार…तल्खी और तीखे तेवरों के तकाजे पर, अब जो तस्वीरें सामने आ रही हैं…उनसे तो मैनपुरी के रण की तासीर ही बदलती दिखाई दे रही हैं…अब तो मान, सम्मान और एकता के बयान मानपुरी के हर मंच से सुनाई दे रहे हैं…इस मौके पर शिवपाल यादव ने कहा कि, डिंपल यादव को जिता कर नेतजी को श्रद्धांजलि देनी है. और तो और भविष्य के भंवर में फंसा मामला, अब भावनाओं की डगर आ पहुंचा है…शिवपाल यादव ने भतीजे अखिलेश यादव से कह दिया कि, भरोसा कर लो तुम, साथ निभाऊंगा…।
कभी दूरी थी ही नहीं…
चाचा के इस वादे पर अखिलेश यादव ने भी नहीं रखा कोई शिकवा-गिला…बल्कि, मिटा दिया दूरियों का हर सिलसिला…अखिलेश यादव ने कहा कि, हम में कभी दूरियां थी ही नहीं. राजनीतिक दूरियां थीं जो अब खत्म हो गईं।
शिवपाल ने रामगोपाल, अखिलेश ने शिवपाल के छुए पैर
यानि, चाचा शिवपाल से अखिलेश यादव की मुलाकात के बाद बदले हालात ने, यादव परिवार के जज्बात ही बदल दिए…नेताजी की जयंती पर भी एक साथ ही दिखा परिवार…वहीं बदले हुए हालात की हकीकत इन दो तस्वीरों में देखिए…रामगोपाल भी कह रहे हैं कि, अब जीत हमारी ही होगी…इस मौके पर अखिलेश ने छुए शिवपाल के पैर और शिवपाल ने छुए रामगोपाल यादव के पैर
बीजेपी का बिगड़ेगा गणित?
अब शिवपाल यादव और जसवंतनगर के जरिए तो बीजेपी मैनपुरी में जीत का गुणा-गणित बना रही थी…तो क्या चाचा भतीजे का ये गठजोड़, बीजेपी का गणित गड़बड़ा सकता है… मैनपुरी की महाभारत में डिंपल यादव जहां घर-घर वोट मांग रही हैं…वहीं अखिलेश यादव ने पूर्व सैनिकों के सम्मेलन में शिरकत की…इन सबके बीच चाचा-भतीजे के साथ आने पर सवाल ये है कि, क्या मैनपुरी में पलटेगी बाजी…और अब क्या करेगी बीजेपी…?
