लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में अजब-गजह रंग देखने को मिल रहे हैं. क्योंकि, कहने को तो लड़ाई बीजेपी बनाम विपक्ष की है. लेकिन बीते कल से विपक्ष बनाम विभ के मुकाबले में गठबंधन और कांग्रेस एक दूसरे को जमकर कोस रहे हैं. और दूर खड़ी बीजेपी विपक्ष की सियासी जंग का भरपूर आनंद लेती दिख रही है. सपा-बसपा औऱ कांग्रेस अबतक बीजेपी को घेरने में जुटे थे. लेकिन ये अब आपसी जंग में ही जुटे दिखाई दे रहा है.
प्रियंका के बयान पर मचा घमासान
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बयान देते हुए कहा कि, कांग्रेस की ही लड़ाई बीजेपी से है अगर कही हमारा उम्मीदवार कमजोर भी है तब भी वो बीजेपी के ही वोट काटेगा. इस बयान को लेकर कांग्रेस की जमकर फजीहत हुई कुछ लोगों ने कांग्रेस केवल वोटकटवा कह दिया. उसके बाद फिर मीडिया के सामने आईं प्रियंका गांधी ने कहा कि, हमने हर जगह मजबूत उम्मीदवार उतारे हैं.
राहुल गांधी बोले माया-अखिलेश का रिमोट पीएम के पास
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बयान पर मचा बवाल थमा भी नहीं था कि, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सपा-बसपा के गठबंधन पर बड़ा निशाना साध दिया. राहुल गांधी ने कहा कि, कांग्रेस ही बीजेपी से लड़ रही है. क्योंकि, मेरी कोई हिस्ट्री नहीं है. मायावती और अखिलेश यादव का रिमोट मोदी जी के हाथ में है. बता दें कि, राहुल इससे पहले बदायूं कि रैली में राहुल गांधी ने कहा था कि, सपा-बसपा ने उत्तर प्रदेश का बेड़ा गर्क कर दिया है.
अखिलेश यादव ने कहा हमें राजनीति ना सिखाएं
प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के बयान के बाद विपक्षी गलियारों में बवाल मच गया. सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि, हमको मालूम है कांग्रेस की हकीकत क्या है. कम से कम कांग्रेस तो हमें राजनीति ना सिखाए. बीजेपी और कांग्रेस ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग सीख रहे हैं. हम तो इसके भुक्तभोगी हैं.
मायावती बोली एक एक थाली के चट्टे-बट्टे
विपक्ष के इस शीतयुद्ध में बसपा प्रमुख मायावती भी कूद पड़ीं. बसपा प्रमुख ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि, बीजेपी से गठबंधन का मुकाबला है. कांग्रेस कहीं लड़ाई में नहीं है. बल्कि राहुल गांधी का पीएम मोदी के गले लगना बताता है कि, ये सब एक थाली के चट्टे-बट्टे हैं.
सपा के मंच पर दिखी प्रियंका गांधी
दिनभर मचे दंगल के बीच देर शाम एक तस्वीर ने विपक्ष की लड़ाई में और कन्फ्यूजन बता बढ़ा दिया. सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रियंका गांधी पहुंची और उनका स्वागत किया गया. इतना ही नहीं प्रियंका गांधी ने सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांप्रदायिक शक्तियों से लड़ने की बात भी कही. इस सब के बाद तो यूपी के सियासी गलियारों में कहा जा रहा है कि, आखिर विपक्ष का ये रिश्ता क्या है.
