अखिलेश ने मध्यप्रदेश चुनावों के लिए कांग्रेस को दिया मंत्र, लेकिन…

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गठबंधन पर बड़ा ब्यान दिया है.उन्होंने कहा कि 2019 में समाजवादी पार्टी का कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं होने जा रहा है.इस ब्यान से ज़ाहिर है कि महागठबंधन की गठजोड़ को धक्का लगा है.अखिलेश ने मीडिया से बात करते हुए इशारों-इशारों में कहा कि कांग्रेस को बड़ी पार्टी होने का घमंड है.जिसकी वजह से वह लगातार पिछड़ती जा रही है.

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि कांग्रेस की नज़र में हमरी पार्टी छोटी है.जबकि कांग्रेस को लगता है कि लोकतंत्र में उनकी बड़ी पार्टी है.उनकी नज़र में हम कुछ नहीं है. इस बहाने ही हमे अपनी पार्टी बनाने का मौका तो मिला.उनको शायद यह लगता है कि उनके बिना हमारा कुछ हो नहीं सकता.उन्होंने कहा कि देश को तीसरे विकल्प की ज़रूरत है. जो देश की सत्ता के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है.

अखिलेश कांग्रेस से मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सीट बटवारें पर सहमति न बनने से नाराज़ है.इसलिए उन्होंने कांग्रेस पर तंज कस्ते हुए कहा कि देश को तीसरे मोर्चे की ज़रूरत है.क्योंकि भाजपा को कोई एक पार्टी नहीं हरा सकती उसको केवल देश की जनता हराएगी.उन्होंने भाजपा बार आरोप लगते हुए कहा कि भाजपा से देश का किसान नाराज़ है,युवा नाराज़ है.

बता दें कि उत्तर प्रदेश का 2017 विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने मिलकर लड़ा था लेकिन दोनों को ही इस गठबंधन से कोई फायदा नहीं हुआ.अब हाल ही में हुए कैराना तथा फूलपुर उपचुनाव सपा,बसपा एवं रालोद ने मिलकर लड़ा और जीत दर्ज़ की.इस जीत के बाद से ही क़यास लगाए जा रहे थे कि 2019 का आम चुनाव यह पार्टियां महागठबंधन बनाकर लड़ेंगी लेकिन अखिलेश यादव के कांग्रेस के खिलाफ तेवर बता रहे है कि समाजवादी पार्टी अकेले ही 2019 के चुनावी मैदान में उतरेगी.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *