पुलवामा हमले पर पाकिस्तान की गीदड़भभकी इमरान खान बोले, ‘आप हमला करेंगे तो हम भी कड़ा जवाब देंगे’

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पुलवामा हमले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की, भारत को संबोधित करते हुए इमरान ने कहा कि, भारत ने बिना सबूत के हम पर आरोप लगाए हैं.

सबूत दें तो हम करेंगे कार्रवाई
इमरान खान ने कहा कि, अगर बारत सबूत देगा तो हम गारंटी से कार्रवाई करेंगे. हम हर किसी तरह जांच के लिए तैयार है. वहीं विदेश मामलों के जानकारों का कहना है कि, सबूत की बात करके इमरान खान भारत और दुनिया को गुमराह कर रहे हैं. भारत ने पाकिस्तान को विश्व पटल पर जो अलग-थलग करने की मुहिम छेड़ी है. पाकिस्तान उससे बौखलाया है. क्योंकि, मुंबई हमल के तमाम सबूत देने के बावजूद भी पाकिस्तान ने उस हमले के गुनहगारों पर कोई कार्रवाई नहीं की है.

यह भी पढ़ें : पुलवामा मामले पर बोले अखिलेश यादव, देश को बुलेट ट्रेन नहीं, जवानों को बुलट प्रूफ जैकेट की जरूरत

युद्ध थोपो तो जवाब देंगे
भारत में उठ रही कार्रवाई की मांग से भयभीत पाकिस्तान एक तरफ तो युद्ध से डर रह है. वही इमरान खान ने गीदड़ भभकी देत हुए कहा है कि, अगर बारत ने युद्ध छेड़ा तो हम भी जवाब देंगे. हम तो एशिया में शांति चाहते हैं.

खून से लिखी चिट्ठी, ‘बिना वेतन के सेना में कराओ भर्ती, चुन-चुनकर आतंकियों से लेंगे शहादत का बदला’

यूएन ने की हैं पाकिस्तान की निंदा
पुलवामा हमले के बाद दुनिया भर के देश पाकिस्तान के खिलाफ खड़े दिख रहे हैं. खुद संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी प्रस्ताव पास कर पीकिस्तान के इस कार्य की निंदा की हैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *