राफेल ने क्रैश कर दी राहुल गांधी और अखिलेश यादव की दोस्ती!

अपना एनसीआर होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली: राफेल पर बीजेपी के घेरने में लगी कांग्रेस और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को दोहरा झटका लगा है. तीन राज्यों कांग्रेस की जीत के बाद गठबंधन के संकेत देकर समाजवादी पार्टी के रष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राफेल मुद्दे पर अचनाक से कांग्रेस का ‘हाथ’ झटक दिया है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अखिलेश यादव ने कहा है कि, समाजवादी पार्टी को सुप्रीम कोर्ट का फैसला मंजूर है. इस पर जेपीसी की जांच की जरुरत नहीं हैं.

अखिलेश ने दिया राहुल को इस तरह झटका
कांग्रेस ने जब से राफेल विमान सौदे में मोदी सरकार पर आरोप लगाकर हल्लाबोला है तब से तमाम विपक्षी दल भी बीजेपी को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे. सपा भी इस मसले पर पूरी तरह मुखर थी लेकिन कल सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद समाजवादी पार्टी ने अपना रास्ता बदल लिया है. अखिलेश यादव ने कहा है कि, राफेल पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया है अब उस पर बोलना ठीक नहीं हैं.

यह भी पढ़ें : शिवपाल यादव का बयान ‘विवादित स्थल पर ना बने मंदिर कहीं और खोज लें जगह’

राफेल पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला क्या
सुप्रीम कोर्ट ने राफेल मामले पर केंद्र सरकार को बड़ी राहत देते हुए इस सौदे की सारी याचिकाएं खारिज कर दी थीं. मुख्य न्यायधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली बेंच ने अपने फैसले में कहा था कि, राफेल विमान सौदे में कोई संदेह नहीं दिखा है.

सुप्रीम कोर्ट ने की थीं ये टिप्पणी-

  • राफेल विमान सौदे में कोई संदेह नहीं है- SC
  • ‘राफेल की गुणवत्ता पर कोई सवाल नहीं हैं’
  • ‘सौदे में कोई संदेह नहीं है इसलिए सभी याचिकाएं खारिज की जाती है’
  • ‘राफेल विमान हमारे देश की जरूरत है’
  • ‘ऑफसेट पार्टनर की प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने का कारण नहीं है’
  • ‘निजी धारणा के आधार पर डिफेंस डील पर निशाना नहीं’
  • ‘सौदे के दाम, प्रक्रिया और ऑफसेट पार्टनर के मुद्दे पर हमें कोई दिक्कत नहीं है’
  • ‘इस फैसले को लिखते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा और सौदे के नियम को ध्यान में रखा, मूल्य और जरूरतें भी हमारे ध्यान में रही थीं.
  • कीमतों की तुलना कोर्ट का काम नहीं: CJI
  • चलिए अब आपको बताते हैं कि, क्या है मौजूदा सौदा?
  • भारत और फ्रांस के बीच राफेल विमान सौदे पर करार हुआ है
  • 36 विमानों की खरीद के लिए 23 सितंबर 2016 को हस्ताक्षर हुए थे
  • करीब 59,000 करोड़ की है राफेल डील
  • इन विमानों को फ्रांस की दसॉ कंपनी ने तैयार किया है
  • विमान की सप्लाई सितंबर 2019 से शुरू होगी
  • कांग्रेस और कुछ संगठनों ने इस सौदे पर सवाल उठाए हैं

राहुल अभी भी आरोपों पर अडिग

वहीं सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस अभी बैकफुट पर आने को तैयार नहीं है, कोर्ट के फैसले के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने तमाम सवाल उठाए हैं.

एक नजर इधर भी…

राहुल गांधी घुटनों के बल बैठे तो पुजारी को टोकना पड़ा यह मंदिर है मस्जिद नहीं

राहुल गांधी पर मुख्तार अब्बास नकवी ने साधा निशाना, कहा- ‘कांग्रेस अध्यक्ष अकल से पैदल हैं’

इलाहाबाद के बाद यूपी के मुसलमानों का नाम बदलेगी सरकार?

योगी ने बदला फैजाबाद का नाम, तो खुश हो गया मुस्लिम समुदाय!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *