EVM में गड़बड़ी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, चुनाव आयोग पहुंचे सपाई नेता

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: तीसरे चरण के रण में मतदान जहां जोरों पर हैं वहीं सियासत भी जमकर हो रही है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर बड़ा बयान दिया है. कई जगह से ईवीएम में आई खराबी की खबरों पर अखिलेश यादव ने कहा है कि, ऐसी व्यवस्था में कैसे चुनाव होगा पता नहीं चल रहा. ईवीएम और आयोग किसके लिए काम कर रहे हैं.

रामपुर में 300 मशीन खराब की हुई शिकायत
आजम खान के बेटे अब्दुल्लाह आजम ने शिकायत करते हुए खाह था कि, रामपुर में 300 से ज्यादा ईवीएम खराब हैं लेकिन प्रशान बदलवाने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है, गर्मी में लाइन में लगे लोग बिना वोट डाले ही वापस लौट रहे हैं. बता दें कि, बिजनौर में भी ईवीएम की खराबी को लेकर खबरें आई थीं. वहां पर सिकायत की गई थी कि, कोई और बटन दबाने पर वोट बीजेपी को जा रहा है.

VIDEO:चुनाव अधिकारी पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, कहा- ‘सपा को दिलवा रहे हैं वोट और कर दी पिटाई’

आयोग से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल
इस सबके बाद राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिला. और अपनी शिकायत दर्ज कराई है. बताया जा रहा है कि, आयोग ने रामपुर में मशीन खराबी की बात से इंकार कर दिया है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *