अपना उत्तर प्रदेश पर रात 11 बजे तक की बड़ी खबरें, मुलायम सिंह की तबीयत, कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव, सीएम योगी…

अन्य जिले अपना लखनऊ बिना श्रेणी होमपेज स्लाइडर

1- दिल्ली- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव  ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, नेताजी की तबीयत में सुधार है-अखिलेश यादव, सपा नेता धर्मेंद्र यादव,अनुराग भदौरिया भी साथ मौजूद थे।

2- दिल्ली: जम्मू कश्मीर ने तोड़ा 75 साल का रिकॉर्ड, 2022 में J&K में अबतक 1.62 करोड़ पर्यटक पहुंचे, आजादी से लेकर अब तक का आंकड़ा सर्वाधिक,जम्मू कश्मीर सरकार की ओर जारी हुआ आंकड़ा, धारा 370 हटाने के बाद J&K में बदलाव का दावा।

3- दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए शशि थरूर ने मांगे वोट, मलिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच मुकाबला, शशि थरूर ने वीडियो जारी कर कार्यकर्ताओं से की अपील, 17 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए है वोटिंग, 19 अक्टूबर को आएगा अध्यक्ष पद का परिणाम ।

4- लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की समीक्षा बैठक,गड्ढामुक्त सड़कों के लिए अभियान चलाएं, 15 नवम्बर तक गड्ढामुक्त हो उत्तर प्रदेश,अच्छी सड़क हर प्रदेशवासी का अधिकार,सड़क निर्माण में निजी निवेश को दें प्रोत्साहन, PPP मोड पर सड़क निर्माण की कार्ययोजना बनाए-CM

5- लखनऊ: जिला पंचायत अध्यक्षों,ब्लॉक प्रमुखों से जुड़ी बड़ी खबर, 2 साल से पहले नहीं लाया जा सकेगा अविश्वास प्रस्ताव, योगी सरकार ने अविश्वास प्रस्ताव की अधिसूचना जारी की, ब्लॉक प्रमुख,जिला पंचायत अध्यक्ष को हटाना अब कठिन, नए अविश्वास प्रस्ताव में दो तिहाई वोट की जरुरत होगी ।

6- लखनऊ: लेखपाल मुख्य परीक्षा में गड़बड़ी का मामला, परीक्षा की सुचिता भंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रकम लेकर परीक्षा साल्व कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, गाजियाबाद के लोनी से आरोपी सुमित हुआ गिरफ्तार, एक मोबाइल,आधार कार्ड,वोटर कार्ड,नगदी भी बरामद, आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरु।

7- प्रयागराज: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का प्रयागराज दौरा कल, दोपहर 12.35 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे डिप्टी सीएम, सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों से करेंगे मुलाकात, 2.05 बजे वैश्य सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि होंगे शामिल, 4 बजे रामभद्राचार्य जी महराज के रामकथा मे होंगे शामिल, 5.45 बजे आयोजित विजन कांफ्रेंस में होंगे शामिल, 7.10 बजे कवि सम्मेलन में होंगे शामिल

8- अलीगढ़: अवैध निजी अस्पतालों पर छापामार कार्रवाई, 2 निजी अस्पतालों के संचालक नहीं दिखा सके कागजात, एसडीएम ने दोनों अस्पतालों को थमाया नोटिस, दोनों अस्पतालों के खिलाफ होगी कार्रवाई, इगलास के विजय हॉस्पिटल, पदम् क्लीनिक का मामला।

9- बुलंदशहर: दो टॉप टेन अपराधियों की संपत्ति कुर्क, अमित जाट और राजेंद्र जाट की संपत्ति कुर्क, विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज हैं 30 आपराधिक मुकदमे, कोतवाली ककोड के जनपद स्तर के हैं आपराधी।

10- नोएडा: महिला ने गार्ड को जड़े कई थप्पड़,सेक्टर-74 सुपरटेक कैपटाउन सोसाइटी का मामला,महिला ने गार्ड से आवारा कुत्ते को हटाने को कहा,गार्ड के मना करने पर महिला हुई आग बबूला,एक युवक ने प्राइवेट पार्ट पर हमला किया- गार्ड,पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ की कार्रवाई,थाना सेक्टर 113 क्षेत्र का मामला।

11- सहारनपुर: शाकुंभरी देवी में अचानक आई बाढ़,बाढ़ के चलते अस्थाई पुल,बैरिकेडिंग बही,देर रात शिवालिक पहाड़ियों पर हुई बारिश,परिक्षेत्र में मौजूद श्रद्धालुओं में भगदड़ मची,श्रद्धालुओं के वाहन रेस्क्यू किए जा रहे, श्रद्धालुओं को भूरादेव मंदिर पर रोका गया

12- मैनपुरी: डीएम ऑफिस के पास दो नेताओं में चले जूते ,नेताओं में हुई जूतम पैजार का वीडियो वायरल,दोनों नेता थाना बरनाहल इलाके के रहने वाले हैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *