क्या वाकई में फिर पिट गए दिल्ली सीएम केजरीवाल ?

अपना एनसीआर अपना चुनाव होमपेज स्लाइडर

दिल्ली : दिल्ली की सियासी गलियों में एक खबर तेजी से फैल रही है कि एक बार फिर दिल्ली के सीएम केजरीवाल को पीटा गया है, मीडिया खासकर सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा जोरों पर है, आम आदमी पार्टी से निलंबित विधायक कपिल मिश्रा ने ट्विट कर जानकारी दी है कि तीन दिन पहले सीएम हाउस में बंद कमरे में हो रही एक बैठक में कुछ विधायकों ने आम आदमी पार्टी सुप्रीमो को पीट दिया. इस हाथापाई में उनको कुछ चोटें आने की भी खबर है लिहाजा वो तीन दिन से घर से बाहर नहीं निकले.

नामांकन में भी नहीं पहुंचे

वैसे तो कपिल मिश्रा अरविंद केजरीवाल के धुर विरोधी हैं, लेकिन इस बात से उनके ट्विट में सच्चाई दिखती है की आम आदमी पार्टी के लोकसभा उम्मीदवारों ने जब नामांकन भरा तो केजरीवाल कहीं नहीं दिखे. इतना ही नहीं केजरीवाल कही भी चुनाव प्रचार करते भी नहीं देखे गए, बताया जा रहा है कि केजरीवाल ने चुनाव प्रचार के अपने सभी कार्यक्रम और दूसरी बैठकें रद्द कर दी हैं.

क्यों हुई पिटाई ?

सूत्रों के मुताबिक शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर केजरीवाल विधायकों संग बैठक कर रहे थे, बैठक गठबंधन के मुद्दे पर थी. इसी दौरान टिकट बंटवारे को लेकर केजरीवाल अचानक भड़क उठे और कुछ विधायकों को गाली-गलौज देने लगे, केजरीवाल को गाली देते देख विधायकों से रहा नहीं गया और एक विधायक ने उन्हें एक घूंसा जड़ दिया. जिस पर केजरीवाल कमरे में ही लड़खड़ाकर गिर गए और उनका चश्मा निकलकर गिर गया. हालांकि तब तक बाकी विधायक बीच-बचाव के लिए आ गए और दोनों को अलग करके मामला किसी तरह शांत किया गया.

घुटने में लगी है चोट- सूत्र

दरअसल इस घटना का कोई प्रमाण तो नहीं लेकिन दावा किया जा रहा है कि केजरीवाल के घुटने में गंभीर चोट लगी है कहा जा रहा है बैठक के बाद केजरीवाल को लड़खड़ाकर चलते देखा गया. इसी कारण वो 3 दिन से घर से बाहर नहीं निकले हैं बता दे कि मीडिया में ऐसी खबरें आती रही हैं कि आम आदमी पार्टी के कुछ गिने-चुने विधायकों को छोड़कर ज्यादातर अरविंद केजरीवाल की गाली-गलौज और डांट-डपट से तंग आ चुके हैं.

 

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *