Lucknow: उत्तर प्रदेश की विधानसभा में बजट सत्र के पहले दिन सीएम योगी के बयान पर मचा घमासान अब बढ़ता ही जा रहा है. इसी कड़ी में अब समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी सीएम योगी पर निशाना साधा है.
अखिलेश बोले- खराब योगी…
सीएम योगी बयान पर अखिलेश यादव ने कहा है कि, मौलाना बनना भी अच्छा है और योगी बनना भी अच्छा है लेकिन खराब योगी बनना अच्छा नहीं है. इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने कहा कि, अगर हम शिक्षा की बात करें तो समाजवादी पार्टी ने अपने कार्यकाल के दौरान लैपटॉप बांटे थे। मैं शर्त लगा सकता हूं कि जिस वार्ड में सीएम रहते हैं वहां आपको 100-200 लैपटॉप मिल जाएंगे
क्या बोले थे सीएम योगी
दरअसल, विधानसभी में बजट सत्र के दौरान क्षेत्रीय भाषाओं को भी सदन में बात करने के सपाई विरोध पर सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘उनके नेता अपने बच्चों को अंग्रेजी भाषा सीखने के लिए भेजते हैं, लेकिन दूसरों को उर्दू सीखने के लिए कहते हैं और उन्हें ‘कठमुल्ला’ और मौलवी बनने के लिए मजबूर करते हैं’।
