इशारों में बोले अखिलेश यादव, मन है तो चाचा पार्टी में आ सकते हैं

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊः उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इशारों-इशारों में अपने चाचा शिवपाल यादव को सपा में वापसी करने की पेशकश की है.

शुक्रवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान शिवपाल यादव के पार्टी और परिवार में वापसी के संकेतों पर अखिलेश का कहना था कि हमारे परिवार में परिवारवाद नहीं बल्कि लोकतंत्र है. जो अपनी विचारधारा से चलना चाहे वो वैसे चले और जो आना चाहे हम उसे अपनी पार्टी में शामिल कर लेंगे आंख बंद करके.

लोकसभा चुनावों से पहले शिवपाल ने छोड़ी थी पार्टी
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से पहले शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी छोड़ दी थी और नई पार्टी बना ली थी, जिसका नाम है प्रगतिशील समाज पार्टी ( लोहिया ) शिवपाल ने पार्टी बनाकर कहा था कि, अब सपा में कभी वापसी नहीं करूंगा.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *