अक्षय कुमार समेत इन 5 बॉलीवुड कलाकारों के पास नहीं है वोट डालने का अधिकार, जानें आखिर क्यों…
देश का हर नागरिक अपनी पंसदीदा नेता को वोट डालने जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे भी अभिनता हैं जिनका नाम वोट लिस्ट में शामिल ही नहीं है. तो आइए आपको बताते हैं ऐसे कौन-कौन से बॉलीवुड कलकार हैं और वोट ना डालने के अधिकार के पीछे क्या वजह है.
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि देश में लोकसभा चुनाव शुरू हो चुका हैं, देश के हर गांव-शहरों में चुनाव को लेकर चार्चाएं हो रही है. राजनीति पार्टियां भी एक-दूसरे पर लगातार हमला बोलने में लगी हुई है. कई जगहों में तो 6 अप्रैल से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है. ऐसे में देश का हर नागरिक अपनी पंसदीदा नेता को वोट डालने जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे भी अभिनता हैं जिनका नाम वोट लिस्ट में शामिल ही नहीं है. तो आइए आपको बताते हैं ऐसे कौन-कौन से बॉलीवुड कलकार हैं और वोट ना डालने के अधिकार के पीछे क्या वजह है.
जैकलीन फर्नांडिस
आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस का नाम भी भारतीय वोटर लिस्ट में शामिल नहीं हैं, क्योंकि इनके पास श्रीलंका से नागरिकता है, इस वजह से ये वोट नहीं डाल सकती हैं.
कैटरीना कैफ
भले ही बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ के भारत में सबसे ज्यादा फैन लिस्ट है, लेकिन अगर बात की जाए वोटिंग लिस्ट की तो इनका नाम इस लिस्ट में शामिल नहीं है, क्योंकि इनके पास ब्रिटिश नागरिकता है. इस वजह से ये भारत में वोट नहीं डाल सकती हैं.
अक्षय कुमार
ये बात जानकर आपको जरूर हैरानी होगी लेकिन ये सच है की अक्षय कुमार का नाम भी भारतीय वोटिंग लिस्ट में शामिल नहीं है, क्योंकि इनके पास कनाडा की नागरिकता है. यहां तक इनका पासपोर्ट भी कनाडा से पंजीकृत है. इसलिए अक्षय भी वोट नहीं डाल सकते हैं.
इमरान खान
बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान भी वोट नहीं डाल सकते हैं, क्योंकि इनके पास अमेरिकी की नागरिकता है. साथ ही इनका पासपोर्ट भी अमेरिका से ही है.
आलिया भट्ट
आपको जानकर जरूर हैरानी हो रही होगी कि महेश भट्ट की छोटी बेटी आलिया भट्ट का नाम भी वोटींग लिस्ट में शामिल नहीं है, क्योंकि इनके पास ब्रिटिश की नागरिकता और पासपोर्ट है. बता दें कि अभिनेत्री आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान बर्मिंघम से हैं.
