Confirm: आलिया भट्ट को कपूर रणबीर कपूर से रिश्ता कुबूल है, देखिए वीडियो

अपना एनसीआर मनोरंजन/वायरल

मुबंई : बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी पिछली फिल्म राजी से सभी को खूब इम्प्रेस किया. इस फिल्म में आलिया भट्ट ने एक जासूस का किरदार निभाया था. अब आलिया अपनी अगली फिल्म गली ब्वॉय में बिजी हैं और जल्द ही इसका प्रमोशन भी शुरू हो जाएगा. बता दें कि अभी तक इस फिल्म के 3 पोस्टर ही रिलीज किए गए हैं. फिल्मों के अलावा आलिया, रणबीर कपूर से अपने अफेयर को लेकर भी लगातार चर्चा में हैं.

आलिया भट्ट औऱ रणबीर कपूर के रिश्ते को लेकर पहली बार तब से बात की जानें लगी जब सोनम कपूर और आनंद आहूजा के रिसेप्शन पार्टी में आलिया और रणबीर साथ में पहुंचे. फिर इसके बाद में एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने कबूल भी किया कि हां वह दोनों रिलेशनशिप में हैं हालांकि उन्होंनें किसी का नाम नहीं लेकिन अब आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू में ऐसा कुछ कहा है जोकि उनके रिश्ते पर मुहर लगा रही है.

देखिए वीडियो…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (@riddhimakapoorsahniofficial) on

आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू में कहा है कि ‘मुझे बिल्लियों से बहुत प्यार है और मैं खुद भी बिल्लियों की तरह ही हूं. मैं हमेशा दिल से महसूस करती हूं और वही करती हूं जिस पर यकीन करती हूं.’ आपको बता दें कि आलिया ने कई बिल्लियां पाल रखी हैं जिसकी फोटो वह आए दिन सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. इसके बाद जब आलिया से रणबीर कपूर के साथ रिलेशन को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ‘मैं अपनी निजी जिंदगी पर पूरी ईमानदारी से फोकस करती हूं. मैं इस पर बोलना पसंद नहीं करती और इस तरह की बातों से मुझ पर कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन मुझे इस तरह निजी जिंदगी पर बात करना पसंद नहीं है क्योंकि इससे आपका ध्यान भटकता है. यह रिश्ता एक उपलब्धि की तरह नहीं है बल्कि जिंदगी का हिस्सा है.’

आलिया भट्ट ने आगे कहा कि जो कुछ भी है वह बहुत खूबसूरत है. फिलहाल जैसा चल रहा है मैंने सबकुछ वैसे ही छोड़ रखा है. आप कह सकते हैं कि यह कुछ-कुछ वैसा ही है जैसे मेरी जिंदगी में मेरी बिल्ली है. जिसकी मैं हमेशा सुरक्षा करना चाहती हूं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *