खेसारीलाल यादव एक ऐसे कलाकार हैं जिनके गाने अक्सर सोशल मीडिया और इंटरनेट पर अलग- अलग मौकों पर वायरल होते रहते हैं. अक्सर त्योहारों के मौके पर उनके भोजपुरी गाने चर्चा में रहते हैं. बुधवार 05 जून को पूरी दुनिया में भाईचारे का त्योहार ईद मनाया जा रहा है और इस दौरान खेसारीलाल का एक ऐसा गाना वायरल हो रहा है जो उन्होंने काफी पहले रिकॉर्ड किया था और वायरल हो रहा वीडियो भी काफी पुराना है.
इस भोजपुरी गाने का टाइटल है- ईद में बच्चो का दिल दीवाना लगता है. इस गाने को इरशान खान सिकंदर ने गाया है और म्यूजिक ‘बाबू जान’ ने दिया है. हालांकि इस गाने को सुनील शेट्टी अभिनीत फिल्म ‘धड़कन’ के गाने ‘दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है’ के सुरों की तर्ज पर गाया गया है. गाने में खेसारीलाल यादव की आवाज ही सुनाई दे रही है. नीचे आप यह वीडियो देख सकते हैं. देखिए VIDEO…
