रोजाना की सुबह आंख खोलते ही हर इंसान के मन में एक सोच होती है कि वह अपने आसपास की खबरों को जान सके. कई बार वक्त रहते हम दिनभर की बड़ी खबरों को पढ़ लेते हैं, लेकिन आजकल की बिजी लाइफ में हर खबर को पढ़ना और उसको तह तक जानना लगभग नामुमकिन सा हो गया है. अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही होता है तो अपना उत्तर प्रदेश के लिए आपके लिए सुबह से लेकर दोपहर 1 बजे तक की सारी बड़ी खबरें लेकर आया है. आइए जानते हैं बिजी लाइफ में हमने खबरों के बारे में क्या कुछ जान लिया और क्या कुछ रह गया.
1- आरक्षण का बंटवारा नहीं हुआ तो सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव: राजभर
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि, अगर ओबीसी वर्ग में आर7ण का बंटवारा नहीं हुआ तो हम सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे.
2- राम मंदिर के फॉर्मूले पर हो चुके साइन: वेदांती
रामविलास वेदांती ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है, वेदांती ने कहा है कि, हिंदू और मुसलमान दोनों मिलकर राममंदिर पर फॉर्मूला तैयार कर चुके हैं. इस पर हस्ताक्षर भी किए जा चुके हैं. इस फॉर्मूले में अयोध्या में मंदिर और लखनऊ में एक मस्जिद बनाई जाएगी. जल्दी ही इस समझौते पर अमल होगा.
3- बुलन्दशहर हिंसा का मुख्य आरोपी योगेश राज गिरफ़्तार
बुलंदशहर हिंसा के ठीक एक महीने बाद हुई गिरफ्तारी, IG मेरठ जोन दोपहर में कर सकते हैं प्रेस कांफ्रेंस.
4- लखनऊ में छप्पन भोग पर बड़ी छापेमारी छप्पन भोग पर इनकम टैक्स की छापेमारी
कैंट में छप्पन भोग पर इनकम टैक्स छापा IT की 31 अफसरों की टीम ने छापा मारा छप्पन भोग मालिक से पूछताछ की जा रही.
5- शुक्रवार को अमेठी में होगी स्मृति ईरानी और राहुल गांधी की टक्कर!
जिला अस्पताल समेत कई कार्यक्रमों में भाग लेंगी स्मृति ईरानी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी कल अमेठी दौरे पर रहेंगे.
6- आज से गोरखपुर के दो दिवसीय दौरे पर सीएम योगी
यूपी के सीएम योगी आदित्यानथ आज से दो दिनों के लिए गोरखपुर दौरे पर हैं. दो दिन के दौरे पर योगी आदित्यनाथ गोरखपुर को कई सारी सौगातें दे सकती हैं.
7- आवारा पशुओं के लिए योगी ने जारी किया आदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिलाधिकारियों को आदेश दिया है कि वह 10 जनवरी तक प्रदेश की गलियों में फिरने वाले सभी आवारा पशुओं को गो सेवा केंद्रों तक पहुंचाएं.
8- यूपी में फिर चली तबादले की तलवार, जानिए किसका कहां हुआ ट्रांसफर
अफसरों को जनता के प्रति जवाबदेह बनाने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी के बीच रविवार को शासन ने 19 आइएएस और 15 पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए. इनमें ज्यादातर तबादले विकास से जुड़े विभागों से संबंधित हैं.
