अंबेडकरवादी और समाजवादी मिलकर 2022 में भाजपा का सफाया कर देंगे, किसकी तरफ इशारा कर रहे अखिलेश

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ. संविधान दिवस के मौके पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख और उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दावा किया कि अंबेडकरवादी और समाजवादी मिलकर 2022 में भाजपा का सफाया कर देंगे. सपा प्रमुख यादव ने शुक्रवार को कांशीराम स्मृति उपवन सांस्कृतिक स्थल में संविधान बचाओ महाआंदोलन राष्‍ट्रीय मंच द्वारा आयोजित ”भारतीय संविधान दिवस समारोह व संविधान बचाओ विराट महापंचायत” को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा और कहा कि ”लोकतंत्र में जो जनता को दुख देता है, समय आने पर जनता उनसे हिसाब किताब करती है. इसलिए जनता ने फैसला किया है कि इस बार भाजपा का सफाया होगा. इस बार अंबेडकरवादी और समाजवादी मिलकर इन्‍हें हटा देंगे.”

ये भी पढ़ेंः- पड़ताल: नोएडा एयरपोर्ट के नाम से जारी हुई फोटो, बिजिंग के हवाई अड्डे की निकली!

उन्होंने कहा, ”यह कोई नया नहीं है, बाबा साहेब के साथ डॉ. राममनोहर लोहिया मिलकर काम करना चाहते थे. फ‍िर से हम लोगों ने कोशिश की पर वह सपना पूरा नहीं हुआ. लेकिन हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है और 2022 में यह सपना जरूर पूरा होगा.’’

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने बसपा प्रमुख मायावती से गठबंधन किया था. लेकिन सपा प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में महज पांच सीटों पर सिमट गई जबकि बसपा को दस सीटों पर जीत मिली थी.


 

इस कार्यक्रम में अखिलेश यादव के अलावा बाबा साहेब अंबेडकर के पौत्र व पूर्व सांसद प्रकाश आंबेडकर, भीमराव यशवंत राव अंबेडकर, बसपा संस्थापक कांशीराम की बहन स्‍वर्ण कौर, सपा गठबंधन में शामिल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्‍यक्ष ओमप्रकाश राजभर, गठबंधन की एक अन्‍य साझेदार अपना दल (कमेरावादी) की प्रमुख नेता पल्‍लवी पटेल, पूर्व आयकर आयुक्‍त सुवचन राम समेत कई प्रमुख लोग शामिल हुए.

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *