नई दिल्ली : महानायक अमिताभ बच्चन ने रिल लाइफ में जहां तमाम किरदार निभाकर वाह-वाही बटोरी है. वहीं रियल लाइफ में भी उनके कामों को सराहना मिलती रही है.सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के एक और काम की चारों ओर चर्चा हो रही है. दरअसल, अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखते हुए ऐलान किया है कि, वो उत्तर प्रदेश के करीब 850 किसानों का कर्ज चुकाएंगे. इसके लिए वो 5.5 करोड़ रुपए की राशि देगें.
बच्चन साहब की टीम बैंको से संपर्क करके ऐसे किसानों की लिस्ट बना रही है जो अपना कर्ज अदा नहीं कर सकते. उनकी टीम करीब 32 जिलों के किसानों का चुनाव कर रही है. किसानों के कर्ज की रकम सीधे बैंक में जमा की जायेगी.

पहले भी चुका चुके हैं किसानों का कर्ज
कई सरकारी और गैरसरकार संस्थाओं से जुड़े अमिताभ बच्चन पहले भी कर्जदार किसानों की मदद कर चुके हैं. इससे पहले अप्रैल में उन्होंने महाराष्ट्र के 350 किसानों का कर्ज चुकाया था. महाराष्ट्र के विदर्भ इलाके में सूखाग्रस्त किसानों की मदद की थी. अमिताभ बच्च्चन आंध्र प्रदेश के किसानों को मदद करके उनकी हताश जिंदगी में उमंग के अंकुर बो चुके हैं. उत्तर प्रदेश के अलावा ‘बिग बी’ अगले चरण में दूसरे राज्यों को कर्जदार किसानों की भी मदद करेंगे. इसमें बिहार, मध्यप्रदेश, और दक्षिणी राज्यों के किसान शामिल होंगे.
अजीत सिंह की भी करेंगे मदद
अमिताभ ने कहा कि वह में आए अजीत सिंह की भी मदद करेंगे. गौरतलब है कि अजीत सिंह जबरन वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेली गई लड़कियों और महिलाओं को बचाने का काम करते हैं. इसके अलावा अमिताभ ने सरबानी रॉय की भी मदद करने को कहा है. सरवानी रॉय मानसिक तौर पर बीमार लोगों के काम कर रही हैं.
