ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है. हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब रहता है. आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन लेकर आ सकता है. आज आपके सितारे क्या कहते हैं. 5 दिसंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा. यह जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल.
मेष- समय खराब हो सकता है. गाड़ी खरीदने के लिए समय अच्छा है. जरूरतमंद की मदद करें.संचित धन का उपयोग बुद्धिमानी से करें. सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान मिलेगा. पुराने मित्रों से मुलाकात होगी. जमीन जायदाद के सौदे हो सकते हैं. व्यापार फायदे के साथ उन्नाति के अवसर हैं.
वृषभ- आपकी मानसिक व्यग्रता में वृद्धि हो सकती है. परिवार के खिलाफ न जाएं, बड़ नुकसान हो सकता है. जल्दबाजी में काम बिगड़ सकता है. नई जिम्मेदारी आपके कंधे पर आने वाली है. स्वास्थ्य पर ध्यान दे.बिना मांगे अपनी राय देने से बचें. वाहन चलाते समय ध्यान रखिएगा.
मिथुन- जहां तक हो सके आज के मदिरा के सेवन से बचें. पिता के साथ गंभीर विषय पर बहस न करें. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए संभलकर के लिए आपको संभल कर चलने की आवश्यकता है. नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए आज दिन के प्रारंभ का समय बहुत अनुकुल है.
कर्क- संतान की ओर से शुभ समाचार. समय बहुत उत्तम है, सफलता मिलेगी कामकाज में आप उत्साहित रहेंगे. विचारों में उग्रता और अधिकार की भावनाएं मन में रहेंगी. आज आप कुछ अधिक संवेदनशील रहेंगे. आपकी भावना को भी ठेस पहुंच सकती है.
सिंह- घर का माहौल बढ़िया रहेगा. इच्छित यात्रा हो सकती है.अच्छे और खास लोगों से संपर्क हो सकता है. अध्यात्म में रुझान रहेगा. व्यापार-व्यवसाय में साख बढ़ेगी. आध्यात्मिक क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने का योग है. व्यापारी साथी सहयोग प्रदान करेंगे.
कन्या- पारिवारिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपका दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा. जहां तक हो सके अपने स्वार्थी स्वभाव का त्याग करें. वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा. आप सफल और सम्मानित हो सकते हैं. सेहत का ख्याल रखें. झूठी उम्मीदों के सहारे ना रहें.
तुला- स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है. वाहन चलाने में सावधानी बरतें आर्थिक संकट बढ़ने के संकेत. तनाव की आशंका है. दोस्त और सहयोगी धोखा दे सकता है. आर्थिक रुकावट आपको बुरी तरह उलझा सकती है. अधिक श्रम के बाद कार्य में सफलता मिलेगी.
वृश्चिक- माता-पिता का सम्मान करें. आपकी योजनाएं एवं कामनाएं पूरी होने का समय है.सब तरफ से अच्छी खबरें मिलेगी. आज सभी आपकी राशि में सफलता का योग है. दोनों स्थानों पर आवश्यक विषयों के संबंध में चर्चा के बाद निर्णायक स्थिति का निर्माण हो सकता है.
धनु- प्रेम प्रसंग के मामले में सफलता मिल सकती है. व्यापार को बढ़ाने के नए प्रस्ताव मिल सकते हैं.मित्र साथ देंगे. समय अच्छा है. लंबी यात्राओं की संभावना है. जो लाभकारी रहेगी. मन प्रसन्ना रहेगा. सामाजिक समारोह में शामिल होने से आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी.
मकर- शिक्षा स्थल पर विवाद न करें. किसी भी कार्य को करने से पहले अपने परिवार की सलाह लें. व्यर्थ की चिंता छोड़ दें, नहीं तो मन शांत नहीं रहेगा. घर, कुटुंब तथा व्यावसायिक क्षेत्र में समाधानकारी व्यवहार अपनाने से वातावरण आपके पक्ष में रह सकता है.
कुंभ- आज दिन का खुशियों से भरा रहेगा. सहकर्मियों के साथ नर्मी से पेश आएं. आर्थिक लाभ और प्रवास की संभावना है. आपत्तिकर विचार, व्यवहार और आयोजन से दूर रहिएगा. भविष्य में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं. कुछ उलझनें सुलझ सकती हैं. सफलता का भी योग है.
मीन- वाणी पर संयम रखने से आप विवाद को टाल सकेंगे. प्रवास-पर्यटन को आज हो सके तो टाल दें.आय बढ़ सकती है. मन मुताबिक कार्य होने से प्रसन्नाता होगी. आज आपके लिए यात्रा का योग बन रहा है. आज रुके हुए कार्यों के पूर्ण होने की भी संभावना है.
Related Posts
