दीपवीर, प्रियंका के बाद कपिल शर्मा कर रहे हैं शादी, देखिए रस्मों की Inside pics

मनोरंजन/वायरल होमपेज स्लाइडर

नवंबर और दिसंबर का महीना लगता है बॉलीवुड में शादी का जश्न लेकर आया है. पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इटली में शादी की, फिर देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड स्टार निक जोनस से जोधपुर में सात फेरे लिए और अब कॉमेडी किंग कपिल शर्मा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.

बैंगल सेरेमनी में खूबसूरत दिंखी गिन्नी
कॉमेडियन कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की शादी की रस्मों की पहली तस्वीरें सामने आई है. कपिल की होने वाली वाइफ गिन्नी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में गिन्नी के घर पर हुई बैंगल सेरेमनी के दौरान चेहरे पर मुस्कान को देखा जा सकता है. बैंगल सेरेमनी में गिन्नी ने लाल रंग का शरारा पहना है. तस्वीरों में वे काफी खूबसूरत दिख रही हैं. हालांकि कपिल कैसे दिख रहे थे या वो अपनी शादी के लिए क्या तैयारियां कर रहे हैं, इसकी तस्वीरें अब तक सामने नहीं आई है.

 

View this post on Instagram

 

Bride To Be💓🎉🎉🎉🤗 GORGEOUS GINNI😍😍😘😘 @ginnichatrath @ginnichatrath @kapilsharma

A post shared by Ginni Chatrath FC (@ginnichatrath.lovers) on

पंजाबी रीति-रिवाज से होगी शादी
बता दें कि कपिल शर्मा और गिन्नी की शादी पूरी तरह से पंजाबी रीति-रिवाजों से होगी. दोनों की शादी के लिए लुधियाने में कपिल के घर को दुल्हन की तरह सजाया गया है. शादी से महज दो दिन पहले कपिल के घर पर माता की चौकी का आयोजन किया गया है. बिग फैट पंजाबी वेडिंग में कपिल-गिन्नी को दूल्हा-दुल्हन के रुप में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

 

View this post on Instagram

 

Beautiful Father-Daughter Bond🤗🤗🤗💓💓💓💓 @ginnichatrath @ginnichatrath @kapilsharma #KaneetWedding

A post shared by Ginni Chatrath FC (@ginnichatrath.lovers) on

करीबी रिश्तेदार ही होंगे शामिल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपिल और गिन्नी की शादी में सिर्फ उनके करीबी रिश्तेदार ही शामिल होंगे. लुधियाना में होने वाले इस फंक्शन के लिए ज्यादा बाहरी लोगों को इनवाइट नहीं किया गया है. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, इस शादी के लिए कुछ खास मेहमानों को मुंबई से बुलाया गया है. हालांकि इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है.

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *