सुषमा के बाद उमा भारती ने किया ऐलान, नहीं लड़ेगी 2019 का चुनाव

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

भाजपा की वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने बड़ा फैसला लिया है.उन्होंने तय किया है कि अब वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी.उमा ने यह घोषणा भोपाल में की है, उन्होंने कहा कि अब वो राम मंदिर और गंगा के मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हैं.अगले कुछ वक्त तक वो इन्हीं दो मुद्दों पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहती हैं. उमा भारती ने कहा है कि वो राम मंदिर निर्माण के लिए ज़्यादा वक्त देना चाहती हैं.अब उनका लक्ष्य मंदिर बनवाने का है. हालांकि राजनीति छोड़ने की बात उन्होंने नहीं कही है. उमा के मुताबिक वो राजनीति तो करती रहेंगी लेकिन आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने की बात से उन्होंने इनकार कर दिया है. इस समय उमा भारती झांसी से सांसद हैं.इसके साथ-साथ केंद्रीय मंत्रिमंडल में बड़ी ज़िम्मेदारी निभा रही हैं.

बता दें कि उमा भारती भाजपा के कद्दावर नेताओं में शामिल है.गंगा की सफाई के मुद्दे पर बयानों की वजह से उमा अक्सर चर्चा में रहती है.अब उनके इस फैसले से भाजपा को झटका लगाना स्वाभाविक है.लेकिन उन्होंने जिन दो कारणों से लोकसभा चुनाव लड़ने से इंकार किया है वह भी देश का बड़ा मुद्दा है.अगर उमा इन दोनों मुद्दों में भी सक्रिय भूमिका निभाती है तो इससे उनकी पार्टी को ही फायदा होगा.उमा भारती शुरुआत से ही इन दोनों मुद्दों को उठाने के लिए जानी जाती है लेकिन इसमें सफलता उन्हें सरकार में रहते हुए भी नहीं मिल पाना भी.इस बड़े फैसले को लेना का एक कारण हो सकती है.

बता दें कि उमा भर्ती से पहले भाजपा सरकार में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी लोकसभा चुनाव न लड़ने की घोषणा कर चुकी है.सुषमा ने ख़राब स्वास्थ्य को कारण बताते हुए चुनाव लड़ने से इंकार किया था.जबकि अब उमा भारती ने भी चुनाव न लड़ने की घोषणा करके सबको चौका दिया.इससे पार्टी को कितना नुकसान होगा यह तो वक़्त बताएगा लेकिन इसको भाजपा के लिए बड़ा झटका अभी भी कहा जा सकता है.

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *