खाने नहीं, इन चीजों को सूंघने से ही कम हो जाएगा आपका वजन

लाइफस्टाइल/हेल्थ

आज हर तीसरा इंसान मोटापे और शरीर के बढ़ते वजन से परेशान है. मोटापा हमारी पर्सनैलिटी खराब करने के साथ-साथ कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बनता है. वजन के बढ़ने से शरीर में मधुमेह, कैंसर और दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है. उल्टा-सीधा खाने से और व्यायाम न करने की वजह से वजन बढ़ने की शिकायत होती है.

सबसे पहले मोटापा कम करने के लिए अपने खान-पान की आदतें सुधारनी होंगी. दूसरा आपको नियमित व्यायाम करना होगा. लेकिन कुछ चीजें हैं जो वजन कम करने में आपकी मदद करेंगी. आपको जानकर हैरानी होगी कि कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें सूंघने से भी आपका वजन कम होती है.

एक रिसर्च फाउंडेशन का कहना है कि कुछ मोटे लोगों ने भूख लगने पर हरे सेब और केले को सूंघा जिससे उनका वजन कम हुआ. इस रिसर्च में बताया गया है कि न्यूट्रल स्वीट स्मैल को सूंघने से भूख पर कंट्रोल किया जा सकता है. इसी के साथ सेब और केले के अलावा वनीला को सूंघकर भी वजन कम किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें : बदलते मौसम में ना हो सिर में खुजली, ऐसे करें बालों की देखभाल

आपने कई बार पढ़ा या सूना होगा कि विटमिन सी से भरपूर फ्रूट वजन को कम करने में मड्ड करता है. लेकिन रिसर्च में यह बात सामने आई है कि एगर आप इन्हें खाने से पहले सूंघेंगे तो आपका वजन खई गुना ज्यादा कम होगा और यह इसलिए होता है क्योंकि फल को सूंघने से उसकी सुगंध सीधे लिवर एन्जाइम्स से इंटरैक्ट करती है.

जानकारी के लिए बता दें कि ओसाका यूनिवर्सिटी के अनुसंधानकर्ताओं ने चूहों पर रिसर्च किया था. जिसमें चूहों को मौसमी या चकोतरा फल सुंघाया गया. जिसके बाद चूहों की भूख और वजन में कमी देखने को मिली. वहीं जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर फूड केमिस्ट्री की एक रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार एक्सट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल को सूंघने भर से आपकी भूख कम हो जाती है. इसे सूंघने से आपको पेट भरा-भरा महसूस होता है. बता दें कि एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल को खाने में इस्तेमाल करने से फासदा होता है क्योंकि यह बेली फैट को कम करने में मदद करता है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *