नई दिल्ली : ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है. हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब रहता है. आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन लेकर आ सकता है. आज आपके सितारे क्या कहते हैं. 24 नवंबर शनिवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा. यह जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल.

मेष – कुछ लोग आपसे ज्यादा ही उम्मीद रख सकते हैं. निवेश के मामले में आपको कोई नई सलाह मिल सकती है. प्रेम प्रसंग में सफलता मिल सकती है. धन लाभ के इशारे मिलेंगे. आपका दाम्पत्य जीवन भी अच्छा रहेगा. प्रभावशाली लोगों से मुलाकात की संभावना है. प्रेम प्रस्तावों में सफलता के योग हैं.

वृष – नौकरी, निवेश या बचत में बड़े बदलाव हो सकते हैं. कोई नई बात भी आप सीख सकते हैं. कर्जा चुकाने पर आपका पूरा ध्यान रहेगा. परिवार को समय दें. न्यायालयीन मामलों में सफलता की संभावना बन रही है.

मिथुन – कोई ज्यादा ही जटिल या बहस वाला मामला सामने आए तो उसे कल पर टालने की कोशिश करें. भाइयों और दोस्तों से सहयोग मिल सकता है. रोजमर्रा के कामों में फायदे के योग बन रहे हैं. कारोबार या नौकरी में किसी भी तरह का रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है.

कर्क – खुद पर भरोसा करना होगा. सही समय पर आपको मदद मिल सकती है. पुराना पैसा आपको मिल सकता है. नई योजनाएं आपके सामने आ सकती हैं. यात्राओं की प्लानिंग हो सकती है. खुद पर खर्चा करेंगे. इससे आपका मूड भी ठीक हो जाएगा.

सिंह – अलग काम करने की कोशिश करेंगे और उसमें सफल हो सकते हैं. पैसों के मामलों को सुलझाने के लिए आपको बातचीत करनी होगी. दोस्तों और भाइयों से समय पर मदद मिलने के योग बन रहे हैं.

कन्या – भविष्य के लिए सोच-समझ कर कदम उठाएं. बिजनेस का कोई अच्छा मौका भी आज आपको मिल सकता है. आज धन लाभ होने की संभावना ज्यादा है. लोग आपसे मदद की उम्मीद करेंगे.

तुला – निजी कामकाज के लिए पैसों की व्यवस्था हो सकती है. आपकी ही राशि में चंद्रमा होने से सेहत में सुधार होगा. तुला राशि के लोग धैर्य रखें. नौकरी में भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण महसूस हो सकता है.

वृश्चिक – बोलने के बजाय सुनने पर ध्यान दें. कोई नई जानकारी आपको प्रभावित कर सकती हैं. अधिकारियों से मेल-जोल बढ़ने की संभावना है. जीवन के प्रति सकारात्मक नजरिया रखकर आगे बढ़ें.

धनु – लव लाइफ में कुछ अच्छे बदलाव की संभावना है. प्रेमी आपसे अपनी परेशानियां शेयर कर सकता है. पैसों के मामले में अच्छे खासे सुधार के योग हैं. आपका परफॉर्मेंस भी अच्छा हो सकता है. कहीं घूमने जा सकते हैं. आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है. माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिल सकता है.

मकर – नौकरी में प्रमोशन और कारोबार में धन लाभ के योग बन रहे हैं. आज आप किसी से भी सिर्फ ठोस और तर्क पूर्ण बात करें. सामाजिक संस्थाओं से सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं. परिवार के लोगों से भी मदद मिल सकती है.

कुंभ –किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से मदद मिलने के योग हैं. मकान बदलने का मूड भी बन सकता है. जमीन-जायदाद का सौदा होने की संभावना है. पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले सामने आ सकते हैं. नौकरी या कारोबार में आपको किसी तरह का फायदा भी हो सकता है.

मीन – परिवार के लोग मददगार हो सकते हैं. परिवार की सलाह पर चलना आपके लिए फायदेमंद होगा. दिल-दिमाग पर भरोसा रखें. पैतृक संपत्ति से फायदे के योग हैं. नौकरी में कामकाज बढ़ सकता है. पुरानी योजनाओं से कुछ धन लाभ के योग बन रहे हैं.
