बुलंदशहर में शहीद इंस्पेक्टर की पत्नी ने कही ऐसी बात, रो पड़े पूर्व पुलिस मुखिया

अपना बुलंदशहर होमपेज स्लाइडर

बुलंदशहर: स्याना हिंसा में शहीद हुए इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की हत्या के आरोपी जमानत पर रिहा हुए तो भीड़ ने फूलमालाओं के साथ उनका स्वागत सत्कार किया. स्वागत का वीडियो वायरल होने  के बाद सुबोध के परिजनों नाराज हैं. उन्होंने सरकार से ऐसे अराजक तत्वों को सलाखों के पीछे ही रखने की मांग की है. सुबोध सिंह की पत्नी ने कहा कि इस फैसले से मैं बेहद दुखी हूं, मुझे नहीं समझ आ रहा कि किस आधार पर उन आरोपियों को जमानत पर रिहा किया गया. सुबोध सिंह की पत्नी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि रिहा हुए आरोपियों की जमानत को निरस्त किया जाए और जेल में दोबारा भेजा जाए.

जिन्हें मालाएं पहनानी थीं उन्हें मार डाला
बुलंदशहर हिंसा
के आरोपियों को जमानत मिलने पर हुए भव्य स्वागत को लेकर इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की पत्नी ने जो बाते कहीं उन्हें सुनकर पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह की आखें छलक आईं. टीव चैनल के कार्यक्रम के दौरान सुबोध की पत्नी ने जब कहा कि जिनको पत्थर मारना था उन्हें फूल मालाएं पहनाई जा रही हैं और जिन्हें मालाएं पहनानी थी उन्हें पत्थरों से मार-मारकर मार डाला गया. ये देखकर आज मन बहुत दुखी है. तो ये सुनकर पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह भावुक हो उठे. शहीद की पत्नी का ये हाल देखकर वे आंसुओं को नहीं रोक पाए और उन्होंने इंस्पेक्टर सुबोध के परिवार को हर संभव मदद का वादा किया है.

पिछले साल हुई थी हत्या
बता दें, पिछले साल दिसंबर में गोकशी की खबर को लेकर बुलंदशहर में हुई हिंसा के दौरान इंस्पेक्टर सुबोध की भीड़ ने हत्या कर दी थी. इस घटना के आरोपियों के जमानत पर रिहा होने पर उनके फूलमालाओं से स्वागत पर सुबोध सिंह के बेटे श्रेय सिंह ने कहा कि ऐसे अपराधी तत्वों को सलाखों के पीछे ही रखना ठीक है.

बुलंदशहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *