4 IPS अधिकारियों के ट्रांसफरों से लेकर 69000 सहायक शिक्षक भर्ती मामले पर बड़ा अपडेट, पढ़ें 11 बजे तक की बड़ी खबरें

फर्रुखाबाद-कासगंज एक्स्प्रेस में लगी आग, चलती ट्रेन में आग लगने से यात्रियों में हड़कंप, आग लगने से आधा दर्जन यात्री झुलसे, उपचार के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती, ट्रेन की बोगी से कूदकर यात्रियों ने बचाई जान, तीन घण्टे तक धू धू कर जली ट्रेन, आग लगने से पूरी बोगी जलकर खाक, ट्रेन में नहीं थे आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम, ट्रेन के चालक की सतर्कता से बड़ा हादसा टला, ड्राइवर ने आग लगने पर समय से रोक दी ट्रेन, फर्रुखाबाद-कासगंज एक्सप्रेस कासगंज से आ रही थी, ट्रेन संख्या 05389 की चौथी बोगी में लगी आग, फर्रुखाबाद के हथियापुर के पास की घटना.

Read More

दिल्ली-एनसीआर में अगले 2 दिनों तक जारी रहेगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

वैसे तो दिल्‍ली और आसपास के इलााकों में पिछले तीन दिन से आसमान में काले बादल छाए हुए थे. वहीं, इस समय पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी का सीधा असर मैदानी इलाकों और खासकर उत्तर भारत में दिख रहा है. इस बीच पश्चिमी विक्षोभ की वजह से रविवार को दिल्ली-एनसीआर के साथ हरियाणा और यूपी समेत कई राज्‍यों में बारिश हुई.

Read More

HAPPY BIRTHDAY SALMAN KHAN: बॉलीवुड के ‘दबंग खान’ का है आज बर्थडे

सलमान के पिता सलीम खान ने दो शादियां की हैं, जिनसे उनके पांच बच्चे सलमान, अरबाज, सोहेल, अलवीरा और अर्पिता हैं. सलमान खान अपने परिवार के काफी करीब हैं और वह अपने परिवार के साथ ही रहते हैं. सलमान अपने भाई-बहनों और उनके बच्चों से भी काफी ज्यादा प्यार करते हैं. सलमान की मां हिंदू और पिता मुसलमान हैं.

Read More

किस मामले में रासुका लगाना है गलत? इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला

अभयराज गुप्ता ने अपनी याचिका में कहा था कि यह घटना दुश्मनी के कारण एक व्यक्ति की हत्या की है, जिससे कानून व्यवस्था तो प्रभावित हुई, लेकिन लोक व्यवस्था नहीं. इसलिए इस मामले में एनएसए के तहत कार्रवाई नहीं की जा सकती. याचिकाकर्ता के वकील ने हाईकोर्ट को बताया कि एनएसए के तहत निरुद्धि आदेश पारित करने के पहले से ही याची जेल में है. उसने जमानत का प्रार्थनापत्र भी नहीं दिया है. ऐसे में उनके मोवक्किल द्वारा लोक शांति भंग करने की कोई संभावना नहीं है.’

Read More

Aaj Ka Rashifal 27 Dec 2021: साल के आखिरी दिनों में परेशान हो सकते हैं ये राशि के जातक

नई दिल्ली. नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं. इन नक्षत्रों का हमारे जीवन पर भी बहुत प्रभाव पड़ता है. ज्योतिष विज्ञान के अनुसार कौन सा ग्रह और नक्षत्र आपकी कुंडली के कौन से घर में जा रहा है, इसके मुताबिक आपका जीवन प्रभावित होता है. ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज […]

Read More

‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’, प्रियं गांधी के चुनावी मैराथन में दिखा लड़कियों का दम; देखें VIDEO

कांग्रेस द्वारा इस मैराथन दौड़ का वीडियो ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है. वीडियो में दिख रहा है कि लखनऊ और झांसी में मैराथन दौड़ में बड़ी भीड़ उमड़ी है, जबकि जिला प्रशासन ने ओमिक्रॉन स्ट्रेन के बढ़ते मामलों का हवाला देते हुए मैराथन के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया था.

Read More

सर्दियों में ये 2 योगासन दिलाएंगे एड़ियों के दर्द छुटकारा

कई बार एड़ियों के दर्द को भगाने के लिए लेडीज मेडिकल ट्रीटमेंट, दवाइयां, जेल और भी कई चीजें ट्राई करती हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें एड़ियों के दर्द से छुटकारा नहीं मिलता हैं. ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं दो खास योगासनों (Yoga asanas for Ankle pain) के बारे में, जिन्हें रोजाना सिर्फ 5 मिनट करके आप एड़ियों के दर्द से राहत पा सकती हैं.

Read More

69000 सहायक शिक्षक भर्ती आरक्षण मामलाः अभ्यर्थियों ने किया बेसिक शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव

अभ्यर्थियों का कहना है कि अब से 3 दिन पूर्व अभ्यर्थियों की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संग मुख्यमंत्री आवास पर एक मुलाकात हुई थी जिसमें तमाम बडे अधिकारी मौजूद थे तथा मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस भर्ती में ओबीसी वर्ग का 27% तथा एससी वर्ग का 21% आरक्षण पूर्ण कर इस मामले का पूरी तरह से निपटारा किया जाए लेकिन अधिकारियों ने अपनी गर्दन बचाने की बजाय इस भर्ती में कम घोटाला बताकर मात्र 6000 सीट पर ही आरक्षण घोटाला की विसंगतियां बता कर इस भर्ती से आरक्षण घोटाले पर पल्ला झाड़ने की कोशिश की है.

Read More

69000 लाठी खाए छात्रों की मेहनत रंग लाई, 17000 पदों पर नई भर्ती

लखनऊ. 69 हजार सहायक अध्यापक (69 Thousand Assistant Teachers) प्रक्रिया मामले में अभ्यर्थियों की मेहनत रंग लाई है. छात्रों पर लाठी चार्ज करने वाली योगी सरकार बैकफुट पर आ गई है. शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन में कहा गया है कि 69 हजार सहायक अध्यापक प्रक्रिया में प्रभावित […]

Read More

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 25 दिसंबर से लगेगा नाइट कर्फ्यू, यहां जानिए गाइडलाइन

नई गाइडलाइंस के मुताबिक बाजारों में “मास्क नहीं तो सामान नहीं” के संदेश के साथ व्यापारियों को जागरूक करें. बिना मास्क कोई भी दुकानदार ग्राहक को सामान न दे. सड़कों/बाजारों में हर किसी के लिए।मास्क अनिवार्य किया जाए. पुलिस बल लगातार गश्त करे. पब्लिक एड्रेस सिस्टम को और प्रभावी बनाया जाए.

Read More