जाम से राहत-सवारियों की आफत: रविवार से शहर में नहीं घुस पाएंगे देहात-कस्बों के ऑटो-टेंपो

अपना अलीगढ़ होमपेज स्लाइडर

अलीगढ़: जिला प्रशासन ने जाम से जूझते शहर में राहत के लिए एक नया प्लान निकाला है. दरअसल,  शहर में वाहनों का बोझ कम करने के लिए यातायात पुलिस ने तय किया है कि, अब देहात से आने वाले ऑटो-टेंपो को शहर में एंट्री नहीं मिलेगी. और इसके लिए शहर के बाहर सभी रास्तों पर स्टॉपेज तय कर दिए गए हैं.रविवार से ये ऑटो-टेंपो वहीं तक आएंगे. फिलहाल दो दिन तक पुलिस इन ऑटो-टेंपो चालकों को प्लान समझाएगी इसके बाद कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

जाम से निपटने को बनाया प्लान

शहर में यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. मगर इस सबके बावजूद बेतरतीब ढंग से चलने वाले ऑटो टेंपो, टिर्री किसी भी चौराहे या प्रमुख मार्ग पर जाम का कारण बनते हैं. इसकी समीक्षा के बाद यह तय किया गया है कि परमिट के अनुसार देहात- कस्बों से आने वाले ऑटो टेंपो का शहर में प्रवेश वर्जित किया जाए. यह पहले चरण में तय किया गया है. इसके आगे और भी कई तरह के प्रतिबंध लागू करने की तैयारी है।

कहां किसका स्टॉपेज ?

1- अतरौली की ओर से आने वाले ऑटो-टेंपो का स्टॉपेज तालानगरी पर होगा, आगे शहर के लिए दूसरे ऑटो-टेंपो मिलेंगे ।
2–गभाना की ओर से आने वाले ऑटो-टेंपो का स्टॉपेज भांकरी तिराहे पर।
3-खैर रोड की ओर से आने वाले ऑटो-टेंपो का स्टॉपेज नादा पुल पर।
4-इगलास की ओर से आने वाले ऑटो-टेंपो का स्टॉपेज नए बाईपास पुल।
5-आगरा की ओर से आने वाले ऑटो-टेंपो का स्टॉपेज नए बाईपास पुल।
6-एटा की ओर से आने वाले ऑटो-टेंपो का स्टॉपेज बौनेर तिराहा।
7-डिबाई की ओर से आने वाले ऑटो-टेंपो का स्टॉपेज एफएम टॉवर।

SSP बोले…
जिनके परमिट नगर क्षेत्र के नहीं हैं और वे नगर में चल रहे हैं. ऐसे वाहनों का संचालक शहर की सीमा में रोका गया है. इससे यातायात सुधार के साथ-साथ वायु प्रदूषण में भी राहत मिलेगी.  एसएसपी ने ऑपरेशन नकेल के तहत उन अवैध वाहनों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए हैं जो जिले में बिना पंजीकरण, बिना परमिट, फर्जी दस्तावेजों के सहारे चल रहे हैं. या फिर सड़कों पर बेवजह लंबे समय से खड़े हैं. ऐसे वाहनों के चालकों को यातायात पुलिस ने मंगलवार से चेतावनी देना शुरू कर दिया गया है. वे वाहन वाले व्यावसायिक हैं या फिर निजी. इनको लेकर साफ कहा जा रहा है कि रविवार तक इन वाहनों को जिले से बाहर कर दिया जाए. अन्यथा ऐसे वाहनों को जब्त कर ट्रैफिक लाइन में खड़ा करा दिया जाएगा और एमवी एक्ट के तहत इन पर कार्रवाई की जाएगी. इनमें कुछ रूटों पर संचालित बस, मालवाहक ट्रक भी शामिल हैं।

कितने ऑटो-टेंपो है?
1- 2500 करीब ऑटो टेंपो देहात से शहर की ओर लगाते हैं दौड़
2-850 ऑटो-टेंपो शहर के अंदर भरते रहते हैं दिन भर फर्राटा
3-801 सीएनजी वाले ऑटो टेंपो भी हैं इस जिले में पंजीकृत
4-1339 रजिस्टर्ड और इतनी ही अपंजीकृत टिर्री भी संचालित

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *