अयोध्या. उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है. आज अयोध्या में 12 लाख दीये जलाए जाएंगे. प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई केंद्रीय मंत्री अयोध्या में मौजूद हैं. इसके पहले नगर के साकेत पीजी कॉलेज से राम राज्याभिषेक शोभायात्रा जय श्रीराम के उद्घोष और शंखनाद के साथ रवाना हुई. जिसमें भारत की लोक संस्कृति के अलग-अलग रंग देखने को मिले. शोभयात्रा को उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
यहां एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी ने रामभक्तों की आस्था को नमन किया और पिछली सरकारों पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए उन्हें निशाने पर लिया. पढ़िए सभी अपडेट…
अयोध्या में हो रहे लेजर शो की झलक
#WATCH | Fireworks show organised in Ayodhya as part of the Deepotsav celebration on the occasion of #Diwali pic.twitter.com/zcoaCjIMrG
— ANI UP (@ANINewsUP) November 3, 2021
अयोध्या में 12 लाख दीये जलाने में जुटी 32 टीमें। राम की पैड़ी में जलाए जा रहे हैं 9 लाख दीये. कुल 12 लाख दीये जलाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड.इसमें 36 हजार लीटर सरसों का तेल इस्तेमाल हो रहा है. रामजन्म भूमि परिसर में 51 हजार दीये.
