लखनऊः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में चमकी बुखार का कहर अभी थमा भी नहीं था कि यूपी की राजधानी लखनऊ में संक्रमण बीमारी का कहर देखने को मिल रहा है. लखनऊ के फैजुल्लागंज में लगातार हो रही बारिश के बाद जलभराव और गन्दगी की वजह से यहां एक के बाद एक मोहल्ले के लोग बीमार हो रहे हैं.
खास बात ये है कि संक्रमण के कारण अब तक 30 से ज्यादा लोग बुखार से पीड़ित हैं. वहीं, जिन लोगों को बुखार नहीं है वह दहशत में जीवन जीने को मजबूर हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक, हर साल यहां बारिश के बाद संक्रमण बुखार तेजी से फैलता है, जिसके कारण सैकड़ों की संख्या में लोग बीमार पड़ते हैं.
हर साल सैकड़ों लोगों के बीमार पड़ने के बावजूद स्वास्थ्य महकमे की ओर से किसी तरह का कोई एक्शन नहीं लिया गया है.
